फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले प्रियंका ने पहली बार खोला राज, आखिर क्यों निक पर दिल हार गईं वो?

Wed, 31 Oct 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra reveals secret about her relationship
priyanka chopra

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले ही दोनों ने सगाई कर एक-दूसरे के साथ रहने का वादा किया है। वहीं प्रियंका ने पॉप सिंगर निक से सगाई कर सभी को चौंका दिया था। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है, कि क्यों उन्होंने निक का हाथ थामा।

priyanka chopra reveals secret about her relationship
priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका ने कहा है कि, मैं ऐसे इंसान को अपना जीवन साथी बनाना चाहती थी, जो सभी की इज्जत करे। इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि वह मेरे लिए खाना बनाए। हां, मैं एक ऐसे इंसान को अपना जीवन साथी बनाना चाहती थी। जो मेरी मेहनत को समझे और उसका सम्मान करे। मैं ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में चाहती थी जो अपने साथ – साथ हर किसी के काम का इज्जत करे।

priyanka chopra reveals secret about her relationship
priyanka chopra nik jonas

प्रियंका ने कहा है कि, आपका जीवन साथी आपके साथ तालमेल बनाकर चलता है तो सब कुछ आपके लिए आसान होता है। आप एक दूसरे की बात को बराबर पर रखते हों। वह आगे कहती हैं कि इससे कम में किसी को भी संतुष्ट होकर शादी नहीं करनी चाहिए। मुझे निक में वो सारी खूबियां मिली जो मैं चाहती हूं। इन्हीं सब बातों का ख्याल रखते हुए मैं निक से शादी करना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra reveals secret about her relationship
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

हाल ही में प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की कहानी की बारे में बताया, उन्होंने कहा कि निक ने ही हमारी लव स्टोरी में पहला कदम उठाया था। वह आगे कहती हैं कि उन्होंने मुझे मैसेज किया और लिखा कि मुझे लगता है कि हमें एक–दूसरे से बात करनी चाहिए। इस तरह हम दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। इस प्रेम कहानी के बारे में सबसे पहले प्रियंका की बहन परिणीति को पता चला था।

विज्ञापन
priyanka chopra reveals secret about her relationship
priyanka chopra nick jonas cake

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि, दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। वहीं, रणवीर सिंह और दीपिका की शादी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म से हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed