{"_id":"602ff8b7577ff031467343c6","slug":"priyanka-chopra-reveals-that-she-burnt-her-forehead-with-a-curling-iron-before-the-miss-world-2000-pageant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था ये हादसा, स्टेज पर जाने से पहले किया था जुगाड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ था ये हादसा, स्टेज पर जाने से पहले किया था जुगाड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी बायोग्राफी किताब 'अनफिनिश्ड' पब्लिश हुई है। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। लेकिन अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि खिताब जीतने से पहले उनके साथ एक हादसा हो गया था और उन्हें चोट लग गई थी। जिसे उन्होंने जुगाड़ से छिपाया था।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : self
जिमी फॉलन के शो 'द टुनाइट शो' में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने से पहले की घटना को याद करते हुए बताया कि, 'उस समय, मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी। वहां करीब 90 लड़कियां थीं, जो बैकस्टेज में यहां-वहां घूम रही थीं और अपना हेयरस्टाइल और मेकअप करवा रही थीं। मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और इसी बीच किसी ने मुझे धक्का दिया। हड़बड़ाहट में मैंने खुद को जला लिया और त्वचा को खरोंच दिया।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे स्किन पर एक बड़ा दाग आ गया। मैंने अपने दाग को कंसीलर और बालों से छुपा लिया। जब भी मैं इस बारे में सोचती हूं, कि सच में क्या मैंने अपनो बालों से अपने दाग को छुपाया था।' प्रियंका चोपड़ा की ये बात सुनकर सभी लोग हैरान रह गए और उनके इस जुगाड़ की काफी तारीफ हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
खैर, ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हैरान करने वाला कोई खुलासा किया है। इससे पहले उन्होंने मिस वर्ल्ड के दौरान अपने वार्डरोब मालफंक्शन का भी खुलासा किया था और बताया था कि कैसे उन्होंने बड़ी ही चालाकी से इसे छुपाया था। लोगों को लग रहा था कि वह नमस्ते कर रही हैं लेकिन वह अपनी ड्रेस को पकड़े हुए थीं।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी लीड रोल में थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। तो वहीं उन्होंने 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग पूरी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।