{"_id":"581b0f6c4f1c1bab314376be","slug":"priyanka-chopra-s-first-marathi-song-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: प्रियंका ने क्यों कहा, गलती हो तो माफ कर देना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीडियो: प्रियंका ने क्यों कहा, गलती हो तो माफ कर देना
Thu, 03 Nov 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Nov 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की वजह से बिज़ी चल रहीं प्रियंका ने अपने फैंस को अपने पहले मराठी गाने की झलक पेश की है। ये गाना प्रियंका की मराठी डेब्यू प्रोडक्शन 'वेंटिलेटर' का हिस्सा है जिसे उन्होंने ही गाया है। सभी पिताओं को समर्पित ये गाना प्रियंका के दिल के काफी करीब है।
वीडियो: प्रियंका चोपड़ा का ये नया गाना आपको झकझोर देगा
2 of 5
इस गाने को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मेरा पहला मराठी गाना 'बाबा'..जो भी गलती हुई हो उसके लिए माफ कर दें।
#Baba..My first Marathi song.. Forgive me if there are any mistakes...this one is all heart https://t.co/PIUsukXNyK
वीडियो: प्रियंका चोपड़ा का ये नया गाना आपको झकझोर देगा
3 of 5
प्रियंका का मराठी से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है लेकिन जिस फ्लूएंसी और परफेक्ट तरीके से प्रियंका ने ये गाना गाया है उससे इस गाने के पीछे की गई उनकी मेहनत साफ झलकती है। उम्मीद है कि ये गाना सभी को पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो: प्रियंका चोपड़ा का ये नया गाना आपको झकझोर देगा
4 of 5
ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ना सिर्फ गाने गा चुकी हैं बल्कि वो अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' के अलावा फिल्म 'बेवॉच' के जरिए अपना हॉलीवुड डेब्यू भी कर रही हैं। और तो और वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी गायकी का जौहर दिखा चुकी है। लेकिन अब वो मराठी इंडस्ट्री में भी अपना जौहर दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
वीडियो: प्रियंका चोपड़ा का ये नया गाना आपको झकझोर देगा
5 of 5
वैसें आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीज़न को लेकर काफी व्यस्त हैं। बॉलीवुड में उनकी पिछली फिल्म प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' थी। जहां उनके सभी फैंस उनको हिंदी फिल्म में देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं वहीं उनकी हॉलीवुड में व्यस्तता देखते हुए लग रहा है कि अभी फैंस का इंतज़ार और लंबा होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।