हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस (अमेरिकन सिंगर) की प्रपोज करने वाली बात को फिर से याद किया। वह बताती हैं कि महज दो महीने डेटिंग के बाद ही निक ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। निक जोनस का प्रपोजल पाकर वह हैरान हो गई थी।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने फिर से याद की निक जोनस के प्रपोज करने वाली बात, रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थी
हाल ही में देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के प्रपोज करने वाली बात को, यादों को दोबारा से साझा किया। प्रपोजल मिलने पर उनके मन में क्या चल रहा था, इस बारे में भी बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी रिश्ते में ना जाने का इरादा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में अपना करियर बना रही थी, वह पूरी तरह से करियर पर ही फोकस करना चाहती थीं। साथ ही पुराने रिलेशनशिप के एक्सपीरियंस के कारण भी वह डेटिंग, नए रिलेशनशिप में जाने से बच रही थीं। लेकिन उनकी जब निक से मुलाकात हुई तो कहानी ही बदल गई। निक जोनस के साथ वह डेटिंग करने लगींं, उनकी डेटिंग को दो महीने ही हुए थे कि निक ने प्रियंका को प्रपोज कर दिया। इस बारे में प्रियंका ने बताया, ‘मुझे उस समय निक के प्रपोज करने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी, क्योंकि हमें डेट करते हुए दो महीने ही हुए थे।’
निक ने जो चाहा वो पाया
प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, ‘ मैं उस समय लोगों से दूरी बनाकर रख रही थी। मैं किसी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहती थी।’ लेकिन निक ने उन्हें मना ही लिया। प्रियंका ने कहा- ‘निक जोनस जब कुछ हासिल करने का मन बना लेते हैं, तो उसे पाकर ही रहते हैं।’ प्रियंका को निक जोनस ने पूरा वक्त दिया, जब प्रियंका रिश्ते के लिए तैयार हुई तब ही इनके रिश्ते के बारे में दुनिया को पता लगा।
6 साल का हसीन सफर
साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी कर ली। राजस्थान में प्रियंका ने भव्य शादी की। निक और प्रियंका की शादी हिंदू और क्रिशियन दोनों ही रीति-रिवाजों से हुई। इनकी शादी को मीडिया की भी खूब कवरेज मिली थी।
निक को हो गया भारत से प्यार
निक और प्रियंका की शादी को एक लंबा समय हो गया है, इनकी एक प्यारी बेटी मालती भी है। प्रियंका का साथ पाकर निक ने भारत के बारे में, यहां के संगीत और खान-पान के बारे में काफी कुछ जाना है। पिछले दिनों निक जोनस ने बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की और कहा कि इन फिल्मों ने उनकी क्रिएटिविटी को बढ़ाया है।

कमेंट
कमेंट X