फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के जाने के गम में डूबी प्रियंका चोपड़ा, बताया 15 साल पुराना राज

Sat, 03 Mar 2018 06:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra says Sridevi is the reason I became an actor
Priyanaka and Sridevi
श्रीदेवी की कमी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को काफी खल रही है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। इस बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज का खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
Priyanka Chopra says Sridevi is the reason I became an actor
Priyanaka and Sridevi
'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी की तारीफ करते हुए टाइम्स मैगजीन में लिखा है। प्रियंका ने लिखा - 'बचपन से ही मैं उन्हें पसंद करती थी। मेरे बॉलीवुड में आने की बहुत बड़ी वजह श्रीदेवी ही हैं। जब मुझे उनके जाने की खबर मिली तो यकीन करना मुश्किल था। उस समय मैं बस उनके बेहतरीन गाने, फिल्में और जबरदस्त सीन्स को बार बार देखती रही।'
Priyanka Chopra says Sridevi is the reason I became an actor
sridevi
इसके साथ ही प्रियंका ने कहा - 'आखिरी बार मैं श्रीदेवी से एक इवेंट के दौरान रेड कारपेट पर मिली थी। उस समय उन्होंने मुझसे खुशी और जाह्नवी को लेकर बातचीत की थी। इस वादे के साथ हम लोग उस दिन एक दूसरे से अलग हुए थे कि जल्दी ही मुलाकात करेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra says Sridevi is the reason I became an actor
priyanka chopara
प्रियंका ने कहा - 'वो अपने पीछे एक ऐसी चीज छोड़ गई है जिसे लोग सालों तक उन्हें याद रखेंगे।' आपको बता दें, श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था और अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई में किया गया। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर आज उनकी अस्थियों को रामेश्वरम में विसर्जित करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed