फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगाई के बाद खुलेआम निक को Kiss कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, ये तस्वीर बनी गवाह

Thu, 30 Aug 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra sends kiss to her fiance Nick Jonas on social media
priyanka and nick - फोटो : pti
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक के साथ यूएस में है। यूएस में मस्ती करते हुए प्रियंका और निक की कई तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें दोनों एक साथ क्यूट लग रहे थे। प्रियंका कई बार यूएस जा चुकी हैं लेकिन सगाई के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका निक से मिलने के लिए सात समंदर पार गई हैं। इस बीच प्रियंका ने इंस्टास्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि वह निक के प्यार में पूरी तरह डूब चुकी हैं।
Priyanka Chopra sends kiss to her fiance Nick Jonas on social media
priyanka and nick
हमेशा से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टास्टोरी पर निक की एक तस्वीर पोस्ट की है। दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर पर प्रियंका ने किस वाला इमोजी भी बनाया है। प्रियंका अपनी निजी जिंदगी मीडिया के सामने लाने से हमेशा बचती नजर आती हैं लेकिन यह पहला मौका है उन्होंने इस तरह से निक के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर दिखाया है। 
 
Priyanka Chopra sends kiss to her fiance Nick Jonas on social media
priyanka and nick
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक इटली में शादी अटेंड करने के लिए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका का यह ट्रिप पहले से ही प्लान था। कहा जा रहा है कि प्रियंका सितंबर के आखिर तक लौटेंगी और फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। प्रियंका 'द स्कॉई इज पिंक' के पहले शिड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद यूएस गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra sends kiss to her fiance Nick Jonas on social media
प्रियंका चोपड़ा
'द स्कॉई इज पिंक' फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। शोनाली बोस इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं। प्रियंका के यूएस जाने की वजह उनकी खराब सेहत को भी बताया जा रहा है। दरअसल, अमेरिका जाने से ठीक एक शाम पहले प्रियंका को एक क्लीनिक के बाहर देखा गया था । यहां मीडिया मौजूद थी लेकिन उन्होंने एक भी पोज नहीं दिए। वो सिर नीचे झुकाकर कार से निकलीं और सीधा क्लीनिक के अंदर चली गईं। 
विज्ञापन
Priyanka Chopra sends kiss to her fiance Nick Jonas on social media
Priyanka Chopra
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी नाक, होंठ और चिन की सर्जरी करवाई है। प्रियंका जिस क्लीनिक में गई थीं वो मुंबई का बहुत मशहूर क्लीनिक है। यहां सुंदरता की मरम्मत तसल्लीबख्श तरीके से की जाती है। समस्या कैसी भी हो, फिल्म सितारे सीधे यहीं आते हैं। प्रियंका की परेशानी यहां आकर भी दूर नहीं हो पाई इसलिए उन्हें अमेरिका जाना पड़ा । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed