फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुई धागा' में वरुण धवन की पत्नी बनने के लिए अनुष्का शर्मा लेती थीं 20 मिनट, ऐसे होती थी तैयार

Thu, 30 Aug 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Anushka has no Make up got ready in just 20 mins for Sui Dhaaga Made in India
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' इन दिनों अपने कई कारणों की वजह से सुर्खियों में है। यह फिल्म जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ से प्रेरित है तो वहीं फिल्म में वरुण धवन का 'मोजी' और अनुष्का शर्मा का 'ममता' वाला किरदार भी काफी चर्चा में छाया हुआ है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Anushka has no Make up got ready in just 20 mins for Sui Dhaaga Made in India
बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म में वरुण धवन की पत्नी 'ममता' का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। इस बात का खुलासा फिल्म के कॉस्ट्यूम डायरेक्टर दर्शन जलान ने किया है। उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण महिला के रूप में ममता का किरदार करने के लिए अनुष्का शर्मा ने काफी अध्ययन किया है। दर्शन ने बताया कि किस तरह से अनुष्का ने गांव की महिला के किरदार को निभाया और वह ममता के रोल के लिए खुद को कैसे तैयार करती थीं। 
Anushka has no Make up got ready in just 20 mins for Sui Dhaaga Made in India
दर्शन और खुद अनुष्का शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' की शूटिंग के समय गांव के ज्यादातर लोग हमारी लोकेशन पर रहते थे। ममता का किरदार और लुक वहां मौजूद गांव की महिलाओं को देखकर लिया गया है। अनुष्का ने आगे बताया- 'मैंने ममता का किरदार करने के लिए काफी मेहनत की, साथ ही मेरा यह रोल बिना मेक-अप के है। बिना मेक-अप के यह रोल करने का सबसे अच्छा फायदा यह हुआ कि अनुष्का से ममता बनने में मुझे केवल 20 मिनट लगते थे।' अनुष्का शर्मा अपने फिल्मी करियर में ममता के किरदार के काफी अहम मानती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka has no Make up got ready in just 20 mins for Sui Dhaaga Made in India
बात करें फिल्म के जुड़ी अन्य चीजों की तो चूंकि फिल्म 'सुई धागा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ योजना से प्रेरित है। इस फिल्म मेें कौशल विकास से जुड़ी चीजों को भी दिखाया जाएगा। इसलिए अनुष्का और वरुण अपनी इस फिल्म का प्रमोशन गांव और शहर दोनों जगह कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यह दोनों संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए वह अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर सहित करीब 10 शहरों में हर दिन घूम-घूम कर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Anushka has no Make up got ready in just 20 mins for Sui Dhaaga Made in India
आपको बता दें कि 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' में वरुण 'मौजी' नाम के टेलर का किरदार कर रहे हैं, जबकि अनुष्का यानी 'ममता' वरुण की पत्नी का रोल कर रही हैं। साथ ही वह वरुण के कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करती है। चूंकि फिल्म के सारे किरदारों को गांवों से जुड़ा दिखाना था इसलिए फिल्म में हर किरदार को देहाती लुक में रखा गया है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed