{"_id":"5b87695b42c79246435d7da6","slug":"shahrukh-khan-shared-legendry-picture-with-kareena-kapoor-khan-karisma-and-sharmila-tagore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाथटब में नहाने का शाहरुख खान को हुआ ये फायदा, तस्वीर शेयर कर खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाथटब में नहाने का शाहरुख खान को हुआ ये फायदा, तस्वीर शेयर कर खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई साल से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स लक्स साबुन के विज्ञापन को करते हुए नजर आए। हर बार इस विज्ञापन का दिखाने का अंदाज भले ही अलग हो लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस विज्ञापन को बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच सिर्फ एक ही एक्टर ने साबुन के विज्ञापन को प्रमोट किया है, और वह हैं शाहरुख खान। बॉलीवुड के किंग खान ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ शाहरुख ने जो कैप्शन दिया जो बेशक उनके दिल की बात कह रहा है।
Shahrukh Khan
इस तस्वीर को शाहरुख खान ने ट्विटर पर शेयर करके लिखा - 'इन खूबसूरत महिलाओं के लिए साथ हसीन शाम बीती। यह लक्स साबुन के साथ बाथटब में जाने का असर है। धन्यवाद।' इस तस्वीर में शाहरुख खान के साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर और शर्मिला टैगोर नजर आ रही हैं। करीना और करिश्मा ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है तो वहीं शर्मिला गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।
What a lovely evening with these elegant ladies. The benefits of being in a tub with Lux soap! Thanks @lux_india pic.twitter.com/Ozjw9UbaGt
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 29, 2018
leela chitnis
शाहरुख की बात करें तो उन्होंने काले रंग का कोट पैंट पहना हुआ है। आपको बता दें, अब तक 21 बॉलीवुड स्टार्स लक्स साबुन के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। इन 21 स्टार्स की लिस्ट में शाहरुख खान इकलौते मेल एक्टर हैं। पहली बार लक्स साबुन का विज्ञापन में एक्ट्रेस लीला चिटनिस नजर आई थीं। समय के साथ इस विज्ञापन में कई एक्टर्स शुमार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan
लक्स साबुन के विज्ञापन को बॉलीवुड एक्ट्रेस साधना, नंदा, सुरैया, माला सिन्हा, मीना कुमारी, जीनत अमान, परवीन बॉबी, रेखा, तनुजा, हेमा मालिनी, श्रीदेवी, सुष्मिता, ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा करीना, कटरीना और प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
zero
काम की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म सलमान खान कैमियो में नजर आएंगे। शाहरुख खान इसमें बौने का किरदार निभाया है।