{"_id":"5ca9a0a6bdec22147609f5a5","slug":"priyanka-chopra-share-her-husband-nick-jonas-sucker-song-mashup-with-govinda-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निक ने गोविंदा के गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी' पर किया डांस, देखकर प्रियंका चोपड़ा नहीं रोक पाईं हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निक ने गोविंदा के गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी' पर किया डांस, देखकर प्रियंका चोपड़ा नहीं रोक पाईं हंसी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) का हाल ही में एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ । इस वीडियो का टाइटल 'कूल' है । निक जोनस के इस वीडियो को 'मेरी पैंट भी सेक्सी' गाने के साथ मैशअप किया गया है । 'मेरी पैंट भी सेक्सी' गाना गोविंदा पर फिल्माया गया था । निक जोनस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।
2 of 5
nick jonas
प्रियंका ने 'कूल' गाने का मैशअप वर्जन शेयर किया हैं । इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने गोविंदा को टैग भी किया है । इस वीडियो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है । बात दें कि जोनस ब्रदर्स का ये गाना 5 अप्रैल को रिलीज हुआ था । इससे पहले भी जोनस ब्रदर्स ने अपना एक गाना 'सकर' रिलीज किया था ।
इसमें प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर भी दिखी थीं । वहीं इस नए गाने में प्रियंका नजर नहीं आईं। जबकि गाने की एक लाइन में निक ने प्रियंका का जिक्र जरूर किया है। बता दें कि बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अटलांटा में आयोजित एक कॉन्सर्ट में पहुंची थीं । कॉन्सर्ट के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं ।
इसके अलावा कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक के तलाक की फर्जी खबर भी एक इंटरनेशनल मैगजीन ने छाप दी थी। मैग्जीन में लिखा था, प्रियंका और निक की शादी में कुछ दिक्कतें हो रही हैं और शादी के बाद दोनों को एक दूसरे की सही पर्सनैलिटी का अंदाजा हो पा रहा है। जोनस फैमिली प्रियंका चोपड़ा के लाइफस्टाइल से परेशान हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
इसके बाद प्रियंका ने अपनी लीगल टीम से इस खबर को लेकर बातचीत की और वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मैगजीन पर एक्शन लेने की तैयारी में हैं। इस खबर पर प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि ये एक बकवास खबर है और इस पर रिएक्शन देना बेबुनियाद है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।