{"_id":"5c9907abbdec22147057a62b","slug":"priyanka-chopra-shared-a-photo-with-baby-during-miami-holiday-with-nick-jones-called-him-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-निक के बीच मियामी हॉलीडे में पहुंचा 'नन्हा मेहमान', तस्वीर शेयर कर बताया 'फैमिली'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-निक के बीच मियामी हॉलीडे में पहुंचा 'नन्हा मेहमान', तस्वीर शेयर कर बताया 'फैमिली'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। यह कपल इन दिनों मियामी में हॉलीडे एन्जॉय कर रहा है। खास बात यह है कि प्रियंका हॉलीडे पर होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने इस हॉलीडे की बेहद खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
निक के साथ हॉलीडे का एन्जॉय कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों की दो तस्वीर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बच्चे के साथ खेलती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ही तस्वीर में उन्होंने बच्चे को गोद लिया हुआ है। खास बात यह है कि गोद में लिए हुए बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें कैप्शन में 'फैमिली' लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा के अलावा निक जोनस भी अपने मियामी हॉलीडे की तस्वीर समय मिलते ही सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने भी प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर शेयर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - 'तुम मेरी सनशाइन हो।' वहीं प्रियंका ने भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की बांडिंग साफ देखने को मिली।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। निक के साथ मियामी जाने से पहले प्रियंका चोपड़ा के एक बयान ने सुर्खियां बटोरी थी।
प्रियंका फेमस शो 'वाच व्हाट हैपेन्स लाइव' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि वह अपने पति निक से दूर रहती हैं तो दोनों एक-दूजे से चैट पर प्यार करते हैं। जब शो के होस्ट एंडी कोहेन ने अभिनेत्री से पूछा कि दूर रहने पर वो हर तरह की चैट और फेस टाइम सेक्स में विश्वास करती हैं तो इस पर प्रियंका ने कहा 'बिल्कुल'। इस शो के दौरान प्रियंका ने कई और खुलासे भी किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।