फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर, पति निक के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Mon, 20 Jun 2022 11:10 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 20 Jun 2022 11:10 AM IST
सार

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के साथ ही एक्ट्रेस अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared a picture of her daughter with nick jonas on Fathers Day writes heart touching note for husband
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के साथ ही एक्ट्रेस अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी अभिनेत्री अपनी बेटी और परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अपने परिवार के साथ बिताएं इन पलों को एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने हाल ने ही अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका की बेटी और उनके पति निक जोनस साथ में नजर आ रहे हैं। 

Priyanka Chopra shared a picture of her daughter with nick jonas on Fathers Day writes heart touching note for husband
प्रियंका चोपड़ा अपनेी मां और बेटी के साथ - फोटो : Instagram

बीते दिन दुनियाभर में फादर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हाल ही में पिता बने पति निक जोनस के लिए अपनी बेटी की तरफ से एक भावुक नोट शेयर किया। शेयर की गई इस तस्वीर में निक जोनस बेटी मालती को हाथों से पकड़कर खड़ा होने में मदद करते दिख रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में पिता और बेटी दोनों के ही चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। 

Priyanka Chopra shared a picture of her daughter with nick jonas on Fathers Day writes heart touching note for husband
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'हैपी फादर्स डे माय लव। हमारी छोटी सी बेटी के साथ तुम्हें देखना मुझे बहुत खुशी देता है। घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है आई लव यू। आने वाले दिन भी ऐसे ही बीतें।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और पति को कस्टमाइज्ड शूज भी गिफ्ट किए हैं। गिफ्ट किए गए मालती के शूज पर लेटर एम (M) लिखा हुआ है। वहीं, निक जोनस के शूज पर भी लेटर एम एम (MM) लिखा हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared a picture of her daughter with nick jonas on Fathers Day writes heart touching note for husband
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल माता- पिता बने हैं। जनवरी में उनकी प्रीमैच्योर बेटी ने जन्म लिया था। समय से पहले जन्म लेने की वजह से उनकी बेटी को 100 दिन तक एनआईसीयू में रखा गया था। इसके बाद प्रियंका और निक 8 मई को मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी मालती को घर लाए थे। बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।

 

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared a picture of her daughter with nick jonas on Fathers Day writes heart touching note for husband
आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आने वाली हैं। साथ ही वह जल्द ही बॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed