Priyanka Chopra: 'हमारे जीवन की रोशनी गागा' प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें; लिखा नोट
Nick Jonas Malti Marie Chopra Jonas On Happy Fathers Day: आज प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फादर्स डे पर अपनी निक जोनस और बेटी मालती की खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें खुद प्रियंका के अलावा निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस नजर आ रही हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'वह हर दिन हमारे सपनों को साकार करता है... हमारे जीवन की रोशनी, हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं गागा, सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं।@nickjonas
प्रियंका की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने निक जोनस को हैप्पी फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे', एक और फैन ने लिखा, 'एक अद्भुत पिता को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे निक', एक और फैन ने लिखा, 'पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं@nickjonas हम आपसे प्यार करते हैं।'
प्रियंका इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सिटाडेल 2 को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया था। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें प्रियंका का दमदार एक्शन देखने को मिला। यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: 'डॉन 3' से बाहर हुईं कियारा आडवाणी, कृति सेनन की एंट्री; एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जोधपुर के उमैद भन पैलेस में 1 दिसंबर 2018 को दो रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी, जिसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म 15 जनवरी, 2022 को हुआ था। मालती का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ था।
यह भी पढ़ें: Actresses: इन अभिनेत्रियों ने तलाक के बाद नहीं बसाया घर, सिंगल लाइफ जी रही हैं करिश्मा कपूर से लेकर मनीषा तक..

कमेंट
कमेंट X