{"_id":"5c7b85f3bdec227383360338","slug":"priyanka-chopra-to-play-22-to-60-years-character-in-upcoming-film-the-sky-is-pink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की राह पर चलीं प्रियंका चोपड़ा, शादी के बाद निभाएंगी 8 साल पुराना किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की राह पर चलीं प्रियंका चोपड़ा, शादी के बाद निभाएंगी 8 साल पुराना किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत वापस आते ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने काम में बिजी हो गई हैं। पहले भाई की रोका सेरेमनी और फिर जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो से तहलका मचाने के बाद प्रियंका अब अपनी आने वाली फिल्म पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : file photo
शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग कर चुकी थीं। इस बीच प्रियंका ने मिड डे से इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए। प्रियंका ने कहा - 'यह फिल्म पेरेंट्स की है जो अपने बच्चों को बीमारी के चलते खो देते हैं। इस फिल्म में मैंने 22 साल से लेकर 60 साल तक का किरदार निभाया है। सात खून माफ के बाद इस तरह का रोल निभाना काफी चैलेजिंग है।'
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : file photo
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा- 'मैंने हिंदी मूवीज को काफी मिस किया। मैं हॉलीवुड और बॉलीवुड को लेकर इतना नहीं सोचती यह फिल्म पर निर्भर करता है। क्वाटिंको के बाद मैं हिंदी फिल्म कर रही हूं। दोनों देशो में मेरा करियर मुझे बहुत अजीज है। जब तब लोग मुझे देखना पसंद करेंगे तब तक करती रहूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka and farhan
- फोटो : file photo
'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका और फरहान अख्तर इससे पहले 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान अख्तर के अलावा रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka nick
- फोटो : social media
'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली फिल्म होगी जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। प्रियंका और निक की शादी दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर से हुई है। इन दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू दो रीतियों से शादी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।