{"_id":"5cd7e768bdec2207532a58c0","slug":"priyanka-chopra-to-sacred-games-2-top-news-of-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट गाला में प्रियंका और 'सेक्रेड गेम्स 2' सहित बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेट गाला में प्रियंका और 'सेक्रेड गेम्स 2' सहित बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 12 May 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra, sacred games 2
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल के मेट गाला में कई सेलिब्रिटीज के फैशन ने फैंस को चौंका दिया। कुछ सेलेब ऐसे आउटफिट और मेकअप में पहुंचे जो काफी अजीब था। इनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी रहीं। प्रियंका मेट गाला में शिमरी गाउन पहनकर पहुंची थीं। खड़े घुंघराले बाल, सफेद आईब्रो और रेड लिपस्टिक में प्रियंका अतरंगी लग रही थीं।
2 of 5
sacred games 2
- फोटो : netflix
वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस सीजन में दो और स्टार्स दिखने वाले हैं। टीजर में सेक्रेड गेम्स के सभी मुख्य किरदारों को एक-एक कर दिखाया गया है। सबसे पहले सैफ अली खान आते हैं, फिर नवाजुद्दीन। इसके बाद जिन चेहरों ने चौंकाया वो हैं कल्कि केकलां और रणवीर शौरी। टीजर के आखिर में पंकज त्रिपाठी नजर आए।
3 of 5
Student Of The Year 2
- फोटो : social media
फिल्ममेकर करण जौहर की इस साल की तीसरी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका हैं। फिल्म को पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साल 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल है। इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेब्यू किया था। SOTY2 में आलिया ने कैमियाे किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mahlagha jaberi
- फोटो : social media
कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और अक्षय कुमार के बाद विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या राय की हमशक्ल भी सामने आई हैं। ऐश्वर्या की ये हमशक्ल उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की इस हमशक्ल की तस्वीरें छाई रहीं। ऐश्वर्या की हमशक्ल का नाम महलाघा जबेरी है। महलाघा एक ईरानी मॉडल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Roshan Taneja
- फोटो : social media
एक्टिंग गुरु के नाम मशहूर रोशन तनेजा का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। रोशन तनेजा ने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, जया बच्चन, अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े स्टार्स को ट्रेनिंग दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।