{"_id":"605b2e598ebc3ec79c6aefa7","slug":"priyanka-chopra-to-sonam-kapoor-and-shraddha-kapoor-know-about-bollywood-celebrities-nickname","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सितारों के उपनाम सुनकर हंस पड़ेंगे आप, बॉलीवुड में कोई है चिरकुट तो कोई जिराफ!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन सितारों के उपनाम सुनकर हंस पड़ेंगे आप, बॉलीवुड में कोई है चिरकुट तो कोई जिराफ!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Mar 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में तमाम तरह के कलाकार आपको फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं। हर फिल्म के साथ इनका नाम और किरदार बदल जाता है। हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं जिनमें किरदार का और असली नाम एक ही रखा गया है। लेकिन या तो ये बॉयोपिक होती हैं या फिर एक्का-दुक्का मूवीज ही होती हैं। कुछ भूमिकाएं ऐसी होती हैं, जो अमिट छाप छोड़ती हैं और एक मुद्दत बाद भी आपको फिल्म में उनके किरदार का नाम याद रह जाता है। आपमें से कइयों को ये भी पता होगा कि कलाकार फिल्मी दुनिया में आने के लिए अपना नाम बदल लेते हैं। लेकिन आज आपको हम बताएंगे असली हीरो-हिरोइन का निजी जिंदगी में दूसरा यानी कि निकनेम क्या है।
2 of 6
प्रिंयका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
जब भी निकनेम की बात आती है तो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे पहले सामने आता है। आए भी क्यों न! आखिर वो देश से लेकर विदेश तक अपनी सफलता का परचम लहरा चुकी हैं और अपने नाम के साथ-साथ देश का नाम भी आगे बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में फैंस को उत्सुकता रहती है कि उनका पुकारू नाम या घर का नाम क्या होगा। तो आपको बता देते हैं कि उनका निकनेम ‘मिमी’ है। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। कहा था कि उनकी मां ने उन्हें फ्रेंच एक्ट्रेस मिमी रोजर्स से प्रेरित नाम दिया था।
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : Insatagram- @aliaabhatt
आलिया भट्ट बी-टाउन की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने कम उम्र में ही भरपूर सफलता हासिल कर ली थी। उनका निकनेम बड़ा फनी है। कहते हैं कि आलिया को उनकी मां और करीबी दोस्त आज भी ‘आलू’ कहकर बुलाते हैं। बता दें कि आलिया बचपन में काफी गोल-मटोल हुआ करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neetu kapoor, ranbir kapoor
- फोटो : social media
जब आलिया की बात हुई है तो उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी जिक्र कर लेते हैं। उनका निकनेम वैसे तो डुग्गू है, लेकिन उनकी मां नीतू उन्हें प्यार से ‘रेमंड’ बुलाती हैं। वो मानती हैं कि उनका बेटा एक उत्तम पुरुष है। हालांकि, देखा जाए तो कपूर फैमिली में सभी के निकनेम हैं। फिर चाहे वो रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर हों, या फिर करिश्मा और करीना कपूर।
विज्ञापन
5 of 6
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor
कम ही लोग जानते होंगे कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का भी एक निकनेम है, वो भी इतना फनी। जी हां, बताया जाता है कि श्रद्धा कपूर को उनके करीबी और दोस्त ‘चिरकुट’ कहकर पुकारते हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वरुण धवन ने बर्थडे विश के जवाब में उन्हें चिरकुट कहकर थैंक्स कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।