फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: जब प्रियंका चोपड़ा की बॉडी देख लोगों ने की थीं भद्दी बातें, अब एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना दर्द

Thu, 07 Oct 2021 04:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 07 Oct 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra told people used to criticize seeing the body know the reason
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने मॉडलिंग से अपने सफर की शुरुआत की थी और फिर बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद आज के समय में वह हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है, जहां उन्हें कामयाबी के साथ कई बार लोगों के तानों का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने करियर से जुड़े खुलासे करती रहती हैं, जिसे सुनकर लोग जरूर हैरान हो जाते हैं। 



एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा ही किया है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि, उनकी बॉडी में हुए कुछ बदलाव की वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विक्टोरिया के सीक्रेट्स वर्सेस वॉइसेस पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां पर उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। 

Priyanka Chopra told people used to criticize seeing the body know the reason
Priyanka Chopra - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं फिल्म इंडस्ट्री में पली-बड़ी हूं। जब मैं 20 साल की थी, तब मैं इस बारे में जरूर सोचती थी कि, मेरा फिगर क्या है। मैं कैसी दिखती हूं। उन दिनों मैं मेरे हर हिस्से को बारीकी से देखती थी। इस एज में हर यंग इंसान ऐसा ही करता है। मैंने सालों तक अपनी प्राकृतिक बनावट का इस्तेमाल नहीं किया था।'

Priyanka Chopra told people used to criticize seeing the body know the reason
Priyanka Chopra - फोटो : instagram/priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी बॉडी में कुछ बदलाव आने लगे थे, जिस वजह से लोगों ने उन पर कई तरह के भद्दे-भद्दे कमेंट किए थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि, जब मैं अपनी बॉडी में आए बदलाव से गुजर रही थी, तब मैं अपनी भावनाओं को समझ रही थी। मेरी बॉडी में बदलाव आ रहे थे और ऐसे ही मैं अपने 30 साल के दौर में पहुंच गई। उन दिनों मैं संघर्ष का सामना कर रही थी, क्योंकि मुझे लोगों द्वारा ऑफ लाइन भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन दिनों लोग कहते थे, 'तुम तो अलग ही दिख रही हो' या फिर 'तुम तो बूढ़ी हो रही हो।' लोगों की इन तरह की बातों ने मुझे काफी प्रभावित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra told people used to criticize seeing the body know the reason
priyanka chopra - फोटो : instagram


इसके आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मेरे दिमाग पहले से ही इतनी अंधेरी जगह में जा चुका था और मेरे पास ज्यादा दिमाग भी नहीं था। सोशल मीडिया और इंटरनेट के साथ मेरा रिश्ता बदल गया था। मैं अब अपने आत्म संरक्षण में चली गई थी।'

विज्ञापन
Priyanka Chopra told people used to criticize seeing the body know the reason
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने यहां पर अपने ठीक होने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि उसे ठीक होने में पूरे दो साल लगे थे। वहीं, इस बातचीत में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से जुड़ी भी कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने बताया कि, बेशक वह और निक अलग-अलग धर्मों से हैं, लेकिन दोनों ही धार्मिक इंसान हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed