सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: प्रियंका-निक जोनास का दिवाली रोमांटिक वीडियो वायरल, फैंस कर रहे हैं तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Nov 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka-Nick Jonas's Diwali romantic video goes viral fans are praising
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दिवाली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस की खूब तारीफ मिल रही है। खूबसूरत ड्रेस और अनेखो अंदाज में फिल्मी हस्तियों ने इस बार दिवाली मनाई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दिवाली भी बेहद खास रही है। उन्होंने अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। गौरतलब है कि भले ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हों, और उन्होंने गैर-भारतीय से विवाह किया हो, लेकिन वह भारतीय त्योहारों का जश्न मनाना नहीं भूलती हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनास हर भारतीय त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। ऐसे ही इस बार की दिवाली में भी हुआ है।

Trending Videos
Priyanka-Nick Jonas's Diwali romantic video goes viral fans are praising
प्रियंका और निक जोनास - फोटो : इंस्टाग्राम

दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति निक जोनास के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों ही पूजा करते हुए दिख रहे थे। प्रियंका और निक के हाथों में पूजा की थाली थी। इस फोटो को अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह तस्वीर प्रियंका के अमेरिका स्थिति घर की है, जहां से उन्होंने फैंस को दिवाली विश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka-Nick Jonas's Diwali romantic video goes viral fans are praising
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रियंका और निक जोनास का दिवाली पर रोमांटिक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही डांस करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा वीडियो में पति निक जोनास के साथ झूमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को खुद ही निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो कि काफी चर्चा बटोर रहा है।

 

Priyanka-Nick Jonas's Diwali romantic video goes viral fans are praising
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक डांस करने वाला वीडियो शेयर करते हुए निक जोनास ने लिखा है, आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार और रोशनी भेज रहा हूं। मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे कई शानदार भारतीय परंपराओं से परिचित कराया है। इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने में सक्षम होने के लिए मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है।

विज्ञापन
Priyanka-Nick Jonas's Diwali romantic video goes viral fans are praising
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में फैंस ने दोनों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उनकी जोड़ी की तारीफ हो रही है। यह वीडियो अब तक 24 लाख से ज्यादा लोगों ने व्यू कर लिया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed