प्रियंका-निक के रिसेप्शन से लेकर ऐश्वर्या राय तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका की शादी की तस्वीरें वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं। दोनों की शादी की तस्वीरें People मैगजीन ने जारी की। ये कपल पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधा। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक ने शादी की तस्वीरें शेयर करने के लिए मैगजीन से 17 करोड़ में करार किया था।
पढ़ें: इंतजार खत्म! निकयंका की दोनों शादियों की पहली तस्वीरें, प्रियंका को KISS करते ही शरमाए निक
प्रियंका की शादी के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी का इंतजार है। कपिल के घर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी के बंधन में बंधेगे। इससे पहले गिन्नी की चूड़ा सेरेमनी हुई जिसमें वो शरारा पहने दिख रही हैं, हालांकि तस्वीरों में कपिल कहीं नजर नहीं आए।
पढ़ें: Pics: कपिल शर्मा की शादी की रस्में शुरू हुई, चूड़ा सेरेमनी में जमकर नाची दुल्हन गिन्नी, देखिए
ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी
ऐश्वर्या राय ने इसी साल सोशल मीडिया ज्वाइन किया था लेकिन वो ज्यादा पोस्ट नहीं करती और दूरी बनाए रखती हैं। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि 'फैंस आपको यहां फॉलो करते हैं और देखना पसंद करते लेकिन फिर वो दूसरे स्टार से तुलना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह से स्टेटस पर असर पड़ता है। मैं आम लोगों की तरह ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट रखना चाहती हूं और केवल वहीं चीजें शेयर करती हूं जो मुझे जरूरी लगता है। हर चीज को शेयर करना जरूरी नहीं है इससे पर्सनल लाइफ पर असर पड़ सकता है।'
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन फिल्मों से संन्यास ले सकते हैं। खबरों की मानें तो कमल हासन आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहते हैं इसके लिए उन्होंने एक्टिंग से खुद को अलग करने का फैसला किया है। बता दें कि कमल हासन जल्द ही अपनी अगली फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैैं।
पढ़ें: कमल हासन ने किया आखिरी फिल्म का ऐलान, बोले-इसके बाद इंडस्ट्री से संन्यास ले लूंगा