{"_id":"5bcf1282bdec22696b238c70","slug":"priyanka-nick-s-marriage-remains-confusing-on-the-date-everything-else-finals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-निक की शादी में तारीख को लेकर असमंजस बरकरार, बाकी सबकुछ फाइनल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-निक की शादी में तारीख को लेकर असमंजस बरकरार, बाकी सबकुछ फाइनल
entertainment desk
Updated Tue, 23 Oct 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas cake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Priyanka Chopra Nick Jonas
बता दें शादी की बातों से पहले दोनों को साथ में देखा गया था, लेकिन प्रियंका ने रोका सेरेमनी और एंगेजमेंट पार्टी करने के बाद अपने रिलेशनशिप को ऑफीशियल किया। सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी पहले 2 दिसंबर को होने तय बताई जा रही थी, अब 14 या 15 जनवरी की तारीख सामने आ रही है। प्रियंका और निक जोनस में से कोई भी शादी की तारीख का अधिकारिक ऐलान नहीं कर रहा है।
Priyanka Chopra Nick Jonas
बता दें प्रियंका और निक दोनों अपनी शादी के लिए एक खूबसूरत लोकेशन तलाश रहे थे। जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले को शादी के लिए फाइनल कर लिया है। साथ ही शादी की तैयारियों के लिए दोनों नवंबर में भारत आएंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों का रिसेप्शन इंडिया में ही होगा। प्रियंका अपनी शादी भारतीय रीति रिवाज के साथ करेंगी। शादी की सजावट भी एक खास थीम को ध्यान में रखकर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra nick jonas cake
अब बात करें निक- प्रियंका के कपड़ों की तो, निक और प्रियंका की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। लोगों की नजरें प्रियंका की ड्रेस पर भी होती हैं। अपनी सगाई पर प्रियंका ने पीले रंग का लोंग सूट कैरी किया था। जिस पर सिल्वर कढ़ाई की गई थी। सूट के साथ प्रियंका ने सिल्वर रंग की जूतियां और मैचिंग के इयरिंग कैरी किये थे। प्रियंका चोपड़ा अब अपनी शादी के कपड़ों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क के एक इवेंट में नजर आईं प्रियंका से पूछा गया कि वह अपनी शादी में किसके डिजाइन किए कपड़े पहन सकती हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि शादी की ड्रेस बहुत आरामदायक और क्यूट होगी।
विज्ञापन
kim kardashian priyanka chopra
सूत्रों की माने तो प्रियंका की शादी की पोशाक फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन करेंगे। बता दें हाल ही में एक दोस्त की सगाई में प्रियंका मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आउटफिट पहन कर पहुंची थीं। मनीष मल्होत्रा ने एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें प्रियंका अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही थीं। वहीं खबर यह भी है कि प्रियंका अपनी शादी की आउटफिट पर बातचीत करने को लेकर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला से भी मिली थीं।