छठ पर्व को न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। छठ के दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती हैं, जो इस पर्व में और भी ज्यादा खुशियां भर देते हैं। वहीं इन दिनों भोजपुरी गीतों की भी धूम रहती है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के गायक अरविंद अकेल कल्लू ने छठ पर्व के लिए अपना नया गीत रिलीज कर दिया है। फैंस को उनका ये गाना काफी पसंद आ रहा है।
Chhath Song: अरविंद अकेला का छठ पर बना भोजपुरी सॉन्ग हुआ वायरल, फैंस ने लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'करा तानी पहिला बरतिया' हुआ रिलीज
अरविंद अकेला के इस नए छठ गीत में उनके साथ अभिनेत्री श्वेता मेहरा दिखाई दे रही हैं। छठ पर्व मां अपने बेटों के लिए रखती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस गाने को भी मां और बेटे की अटूट प्यार पर फिल्माया गया है। बता दें 'करा तानी पहिला बरतिया' गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
Pakistan Bigg Boss: 'लैब के चूहे जैसे होता है महसूस', मायरा खान ने पाकिस्तानी बिग बॉस की बताई खौफनाक हकीकत
इस छठ गीत के बोल तो लोगों को पसंद आ ही रहे हैं, साथ ही इसमें दिखाई गई कहानी भी फैंस के दिलों को छू रही है। गाने में मां बेटे का प्यार दिखाया गया है। इसके साथ ही छठ की पूजा भी दिखाई गई है। 'करा तानी पहिला बरतिया' गाने को अरविंद अकेला के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल पंकज द्वारा लिखे गए हैं तो वहीं रोशन सिंह ने इसे संगीत दिया है। अब तक इस गाने पर तकरीबन दो लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। कई लोग भावुक प्रतिक्रिया भी देते दिखे।
इस दिन से शुरू होगा छठ पर्व
छठ पर्व की छठा विदेशों में भी देखने को मिलती है। ऐसे में इस समय हर ओर लोग छठ की तैयारियों में लगे हुए हैं। छठ में महिलाएं तकरीबन 36 घंटे लंबा निर्जला व्रत करती हैं और सुबह शाम पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं। लोगों की आस्था से जुड़ा छठ का पर्व इस 28 अक्टूबर से शुरू होगा जिसका समापन 30 अक्टूबर 2022 को होगा।
Sherlyn vs Sajid: शर्लिन चोपड़ा ने खोले डार्क सीक्रेट्स, साजिद के साथ शाहरुख-सलमान के रिश्ते का भी किया जिक्र