फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कसौटी जिंदगी की' के 'प्रेरणा' और 'अनुराग' का रियल में ब्रेकअप, ये मिस्ट्री गर्ल बनीं वजह

Sun, 28 Jul 2019 10:54 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 28 Jul 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Solanki is reason break up of Kasautii Zindagii Kay 2 Parth Samthaan and Erica Fernandes
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : twitter
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस के फैंस के लिए बुरी खबर है। सब कुछ ठीक न चलने के कारण इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा और अनुराग का किरदार निभाते है। इस बीच ऐसी लड़की का खुलासा हुआ जिसको पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस के ब्रेकअप की वजह बताया जा रहा है।
Priyanka Solanki is reason break up of Kasautii Zindagii Kay 2 Parth Samthaan and Erica Fernandes
Erica Fernandes and Parth Samthaan - फोटो : instagram
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस के रिश्ते के बीच आने वाली इस लड़की का नाम प्रियंका सोलंकी है। 26 साल की प्रियंका जयपुर की रहने वाली हैं। वह साल 2013 में प्रसारित होने वाले टीवी शो मधुबाला- एक इश्क एक जुनून में नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ दिनों से प्रियंका और पार्थ समथान के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी, जो एरिका फर्नांडिस को पसंद नहीं आ रही थी। 
Priyanka Solanki is reason break up of Kasautii Zindagii Kay 2 Parth Samthaan and Erica Fernandes
Priyanka Solanki - फोटो : social media
प्रियंका और पार्थ समथान बहुत बार साथ भी देखा गया था। प्रियंका और पार्थ समथान के बीच अच्छी दोस्ती को इन दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस ने भले ही अपने रिश्ते का कभी खुलकर खुलासा न किया हो लेकिन दोनों के बीच काफी नजदीकियां थीं। शो के सेट पर दोनों साथ खाना खाते और मस्ती करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Solanki is reason break up of Kasautii Zindagii Kay 2 Parth Samthaan and Erica Fernandes
Parth Samthaan and Erica Fernandes, - फोटो : twitter
ब्रेकअप से पहले पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस एक रोमांटिक वेकेशन में एन्जॉय करते नजर आए थे। दोनों ने अपने वेकेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की जोड़ी को उनके फैंस पर्दे पर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी काफी पसंद करते थे। 
विज्ञापन
Priyanka Solanki is reason break up of Kasautii Zindagii Kay 2 Parth Samthaan and Erica Fernandes
Parth Samthaan and Erica Fernandes - फोटो : instagram
हालांकि अभी तक पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर कोई बात नहीं बोली है। बात करें कसौटी जिंदगी की 2 की तो शो में जल्द ही नए विलेन की एंट्री होने वाली है। ये एक लेडी विलेन होगी जिसका मकसद प्रेरणा की जिंदगी में मुश्किल लाना होगा। इतना ही नहीं शो में मिस्टर बजाज की बुआ की भी एंट्री होगी। मिस्टर बजाज की बुआ का रोल दिग्गज अदाकारा अलका अमीन निभाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed