{"_id":"5a93bef34f1c1bbd218b52fa","slug":"process-of-bringing-sridevi-dead-body-from-dubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों हो रही है श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने में देरी, जानिए दुबई से शव लाने की प्रक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों हो रही है श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने में देरी, जानिए दुबई से शव लाने की प्रक्रिया
Tue, 27 Feb 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया। भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने परिवार के साथ दुबई में थीं। शाम तक श्रीदेवी का शव मुंबई लाया जा सकेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दुबई से उनके शव को लाने की क्या प्रक्रिया है।
2 of 5
श्रीदेवी
दुबई से भारत शव वापस लाने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, शव वापसी के लिए मेडिकल रिपोर्ट और डेथ सर्टिफिकेट जरूरी है, जो कि स्थानीय अस्पताल से जारी किया गया हो।
3 of 5
श्रीदेवी
अगर एक्सीडेंटल या अननेचुरल डेथ हो तो पुलिस रिपोर्ट की कॉपी जरूरी है। साथ ही मृतक के किसी परिजन से कंसेंट लेटर भी आवश्यक है जो कि नोटरी से अटेस्टेड हो, पासपोर्ट और वीजा के पन्नों की कॉपी चाहिए। इन दस्तावेजों के अलावा शव पर लेपन का क्लीयरेंस और उसकी व्यवस्था भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी
शव को भारत लाने के लिए स्थानीय इमीग्रेशन और कस्टम से क्लीयरेंस भी जरूरी होता है। डॉक्टर से सर्टिफिकेट जरूरी है कि मृतक को कोई संक्रामक बीमारी तो नहीं थी, हालांकि अलग-अलग देशों के लिए इस नियम में बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sridevi
शव को वापस लाने की प्रक्रिया के दौरान भारतीय दूतावास लगातार मृतक के परिजनों के संपर्क में रहते हैं। अगर कोई उसी देश में शव का अंतिम संस्कार चाहता है तो उसकी प्रक्रिया आसान है। यही वजह है कि दुबई में लंबी प्रक्रिया के चलते श्रीदेवी के शव को भारत लाने में देरी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।