{"_id":"5cca6a2abdec22073f3f0635","slug":"producer-firoz-nadiadwala-sentenced-for-3-months-imprisonment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की फिल्म के प्रोड्यूसर को हुई 3 महीने की जेल, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की फिल्म के प्रोड्यूसर को हुई 3 महीने की जेल, जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 02 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिरोज नाडियाडवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी कई हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवला को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। फिरोज को ये सजा 8.56 लाख रुपए के टीडीएस बकाया मामले में मिली है। 2014 में एक इनकम टैक्स ऑफिसर ने फिरोज़ नाडियाडवाला पर 2009-10 के फाइनेशियल ईयर में 8.56 लाख रुपए का टीडीएस नहीं भरने मामले में कंप्लेंट दर्ज करवाया था।
2 of 5
TDS
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आर एस सरकले ने फिरोज नाडियाडवाला को इनकम टैक्स ऐक्ट के अधिनियमों के तहत दोषी पाया और उन्हें 8.56 लाख रुपये टीडीएस के पेमेंट में देरी के लिए तीन महीने की कड़ी जेल की सजा सुनाई। बता दें कि एक इनकम टैक्स अधिकारी ने साल 2014 में फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
3 of 5
फिरोज नाडियाडवाला
इस मामले पर बयान देते हुए फिरोज ने कहा, मैं मानता हूं कि मैंने टैक्स भरने में देरी कर दी लेकिन मैंने सभी इंटरेस्ट और फाइन के साथ अपने टैक्स का भुगतान कर दिया था। मुझे बताया गया कि मेरा बकाया टैक्स अब अदा कर दिया गया है और फिर मुझे ये फैसला सुनाया जाता है। मैं हैरान हूं लेकिन न्यायपालिका पर मुझे भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिरोज नाडियाडवाला
फिरोज ने बताया वो इस फैसले को चुनौती देने के लिए दूसरे कोर्ट जा रहे हैं। उन्हें देश की न्यायपालिका में अटूट विश्वास है, इसीलिए उन्हें उम्मीद है इस मामले में पूरा न्याय होगा। बता दें फिरोज ने अपने 30 साल से ज़्यादा लंबे फिल्मी करियर में अब तक कुल 21 फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
hera pheri-3
वर्क फ्रंट की बात करें फिल्मों को तो खबर है कि फिरोज जल्द ही अपनी कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरे पार्ट लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी के लौटने की खबरें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।