सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Baazigar 2: 'हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं', जल्द बनने जा रही है बाजगीर 2, निर्माता ने खुद की पुष्टि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Nov 2024 07:30 AM IST
सार

Shahrukh Khan: हाल ही में, बाजीगर के निर्माता रतन जैन ने इस बात को कंफर्म किया है कि 'बाजीगर' के सीक्वल के लिए किंग खान के साथ उनकी चर्चा चल रही है। अभी तक निर्माता ने कोई स्क्रिप्ट यानी प्लानिंग पेश नहीं किया है।

विज्ञापन
Producer Ratan Jain has confirmed that discussions with Shahrukh khan about a Baazigar sequel are ongoing
बाजीगर - फोटो : एक्स

शाहरुख खान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिनके प्रशंसक ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व भर में हैं। अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के चलते उन्होंने अपनी कभी ना मिटने वाली पहचान बना ली है। अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक आइकॉनिक फिल्में दी हैं, जिसके करोड़ों फैंस दीवाने हैं। इन्हीं में एक फिल्म है 'बाजीगर'। बाजीगर के डायलॉग्स और गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही पर्दे पर फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है। निर्माता ने खुद इसकी पुष्टि की है।

Trending Videos
Producer Ratan Jain has confirmed that discussions with Shahrukh khan about a Baazigar sequel are ongoing
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

निर्माता ने खुद किया कंफर्म
हाल ही में, बाजीगर के निर्माता रतन जैन ने इस बात को कंफर्म किया है कि 'बाजीगर' के सीक्वल के लिए किंग खान के साथ उनकी चर्चा चल रही है। अभी तक निर्माता ने कोई स्क्रिप्ट यानी प्लानिंग पेश नहीं किया है। केवल सीक्वल को बनाने का विचार ही साझा किया है। इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Producer Ratan Jain has confirmed that discussions with Shahrukh khan about a Baazigar sequel are ongoing
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

स्क्रिप्ट पर काम करेंगे निर्माता
निर्माता ने बताया कि इस फिल्म के वह एक अच्छी स्क्रिप्ट को लेकर आएंगे, ताकि मूल बाजीगर फिल्म के साथ कोई अन्याय न हो और फैंस सीक्वल को पसंद भी करें।  रतन जैन ने यह भी बताया कि स्क्रिप्ट के साथ-साथ सीक्वल के लिए नए निर्देशन की भी जरूरत होगी।

Producer Ratan Jain has confirmed that discussions with Shahrukh khan about a Baazigar sequel are ongoing
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

शाहरुख के साथ चल रही है बातचीत
बाजीगर सीक्वल के बारे में बात करते हुए निर्माता रतन जैन ने ई टाइम्स को कहा, " हमने बाजीगर 2 के लिए शाहरुख से बात की है। अभी तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन यह जरूर बनेगी। निर्माता के इस बयान को सुनकर दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस शाहरुख को एक बार फिर स्क्रीन पर अपना किरदार दोहराते हुए देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Producer Ratan Jain has confirmed that discussions with Shahrukh khan about a Baazigar sequel are ongoing
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

ऐसे मिली शाहरुख को यह फिल्म
बता दें कि बाजीगर साल 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। खबरों की मानें तो फिल्म पहले अनिल कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि, अभिनेता ने डेट्स और शेड्यूलिंग की दिक्कतों के कारण इसे मना कर दिया था, उस समय अनिल कपूर  रूप की रानी चोरों का राजा कर रहे थे। इसके बाद यह फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई, लेकिन उनके पिता सलीम खान को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और फिर आखिर में यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई थी।

Amaran Box Office Collection 13: बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ रहा 'अमरन' का जादू, जानिए 13वें दिन की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed