फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोल्ड के प्रोड्यूसर का बड़ा खुलासा, अक्षय की नई फिल्म बायोपिक नहीं, ये है असली कहानी

Mon, 18 Dec 2017 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
producer Ritesh Sidhwani reveals Akshay Kumar starrer Gold is Not a biopic

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अभी तक ये माना जा रहा था कि अक्षय के ये फिल्म मशहूर हॉकी प्लेयर 'बलबीर सिंह' की जिंदगी पर आधारित है, लेकिन सिधवानी ने इस बात से इनकार कर दिया है। 

producer Ritesh Sidhwani reveals Akshay Kumar starrer Gold is Not a biopic
Akshay Kumar

रितेश सिधवानी ने बताया कि अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड पूर्व हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म नहीं है। सिधवानी ने कहा, 'ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है, किसी के जीवन पर नहीं।' बता दें कि फरहान अख्तर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। 

producer Ritesh Sidhwani reveals Akshay Kumar starrer Gold is Not a biopic
अक्षय कुमार - फोटो : File Pic

पहले खबरें थी कि यह फिल्म बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित होगी, जिन्होंने 1948 में लंदन में हुए ओलंपिक्स में भारत को हॉकी मैच जितवाया था। रितेश ने बताया कि यह फिल्म 1933 से लेकर 1948 तक के भारत को दिखाती है। उस वक्त खेले गए खेल हॉकी को दिखाएगी। 
पढ़ें: रिलीज के बाद भी नहीं देख पाएंगे 'टाइगर जिंदा है', जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
producer Ritesh Sidhwani reveals Akshay Kumar starrer Gold is Not a biopic
Akshay Kumar

यह फिल्म खेल पर आधारित है किसी एक किरदार पर नहीं। रितेश सिधवानी ने बताया कि हमने फिल्म को रियल इवेंट के दौर पर सेट किया इसलिए लोग इसे एक बायोपिक समझ बैठे। यह उस दौर की कहानी है जब हमने आजादी प्राप्त की और हमारा खेल कैसा था। अक्षय इस फिल्म में हॉकी खेलते नहीं मैनेज करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
producer Ritesh Sidhwani reveals Akshay Kumar starrer Gold is Not a biopic
Akshay Kumar

इस‌ फिल्‍म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साद और सनी कौशल नजर आएंगे। इस‌ फिल्म को रीमा कागती डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में मौनी और अक्षय रोमांस करते नजर आएंगे। 

पढ़ें: अफवाह निकली वरुण के ब्रेकअप की खबर, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए नए घर में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed