फिल्म निर्माता विजय गलानी का बुधवार को लंदन में निधन हो गया। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से लंदन गए हुए थे। गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। विजय गलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे अभिनेताओं के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। इनमें से ‘अजनबी’ को छोड़ बाकी सारी फिल्में फ्लॉप रहीं। वे सलमान खान की फिल्म वीर के प्रोड्यूसर भी रहे। उन्होंने विद्युत जामवाल की फिल्म 'द पावर' का निर्माण भी किया था।
Filmy Wrap : फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन और कोरोना संक्रमित हुईं नोरा फतेही, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री में एक के बाद बॉलीवुड स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही हैं। कल ही अर्जुन कपूर को कोरोना होने की खबर आई थी। अब 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।नोरा को होम क्वारंटीन हैं। नोरा ने खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर को कंफर्म किया है। नोरा के स्पोक्सपर्सन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि वे 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। नोरा ने लिखा, दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं इस वक्त कोरोना से लड़ रही हूं। इसने सच में मुझे बहुत प्रभावित किया है। फिलहाल डॉक्टर्स की देख रेख में हूं। कृप्या आप सभी सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, यह किसी को भी हो सकता है। जीवन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।
Nora Fatehi Corona Positive: नोरा फतेही भी कोरोना संक्रमित, पोस्ट शेयर कर बोलीं- आपके जीवन से जरूरी कुछ नहीं
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने मुगलों के अत्याचार को झूठा बताते हुए उन्हें रिफ्यूजी बताया है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मुगलों का इस देश में बहुत योगदान रहा है। उन्होंने कहा मुगलों ने ने देश में कई ऐतिहासिक स्मारक और गौरवशाली इतिहास दिया है। मुगलों ने संगीत, नृत्य और पेटिंग की परंपरा दी। हम तैमूर, नादिर शाह की बात नहीं करते हैं क्योंकि वे आए और लेटकर चले गए लेकिन मुगलों ने हमें लूटा नहीं वे यही रहे। मुगल यहां आए इसे अपना वतन बनाने। आप उन्हें चाहें तो शरणार्थी कह सकते हैं। शाह के इस बयान पर हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- मुगल पहले रिफ्यूजी बनकर आए और जो यहां के थे उन्हें ही रिफ्यूजी बना दिया। एक यूजर ने लिखा- आक्रमणकारी हमेशा आक्रमणकारी होते हैं। हम उन्हें अपने राष्ट्र निर्माता के रूप में नहीं गिन सकते। इन आक्रमणकारियों के आने से पहले हमारी शिक्षा व्यवस्था भी बहुत अच्छी थी। भारत सिर्फ उन्हीं इमारतों की वजह से मशहूर नहीं है।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह बोले- मुगल रिफ्यूजी थे, उन्होंने देश को गौरवशाली इतिहास दिया है
हर क्षेत्र की तरह कोरोना का फिल्म इंडस्ट्री पर भी बहुत व्यापक असर पड़ा था। कोविड के चलते सभी भीड़ वाली जगह जैसे जिम, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल सब बंद कर दिए गए थे। हाल ही में सब कुछ दोबारा पटरी पर आने लगा था लेकिन एक बार फिर रूप बदलकर कोरोना ने दस्तक दे दी है और ओमीक्रॉन की वजह से दोबारा से पाबंदियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की कमाई पर असर दिखना शुरू हो गया है। इसलिए कई फिल्मों की रिलीज डेट टाली जा रही है लेकिन निर्देशक एसएस राजामौली फिलहाल अपनी फिल्म को टालने के मूड में नहीं हैं। फिल्म RRR को ओमिक्रॉन संकट के बीच ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
RRR Movie Release: ओमिक्रॉन संकट के बीच बड़े पर्दे पर रिलीज होगी राजामौली की RRR,भारी न पड़ जाए ये फैसला
सनी लियोनी का नया सॉन्ग 'मधुबन में राधिका नाचे' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस गाने के लिरिक्स और सनी लियोनी के डांस को लेकर इस गाने पर विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों और साधु-संतों का कहना है कि इस गाने की वजह से हिंदू धर्म का धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। हालांकि मेकर्स ने इस गाने के बोल रिप्लेस करने को भी कहा है लेकिन लोग इसे बैन करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब इसी बीच KRK यानी कमाल आर खान, जो अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी सनी लियोनी पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं कमाल खान ने दर्शकों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों तक को जमकर कोसा है।
KRK का विवादित बयान: सनी लियोनी को 'देवी' बना दिया, कहा- इंडस्ट्री वाले तो ऐसी लड़कियां ढूंढते हैं जो...