फरहान अख्तर के पार्टनर रितेश CAA के समर्थन में पहुंचे, केंद्रीय मंत्री की डिनर पार्टी का हुआ विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मीटिंग में सिनेमा जगत के लोगों को फिल्म निर्माता महावीर जैन के जरिए आमंत्रित किया गया। आमतौर पर बीजेपी नेताओं के साथ सेल्फी खिंचाते दिखने वाले तमाम नामी कलाकारों ने इस मीटिंग से किनारा लिया। यह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक खास मीटिंग थी जिसमें मीडिया को आने की इजाजत नहीं थी। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में फिल्म निर्माता भूषण कुमार, संगीतकार कैलाश खेर, अनु मलिक, शान, फिल्मकार रितेश सिधवानी, अभिषेक कपूर, कुणाल कोहली, राहुल रवैल, प्रज्ञा कपूर और गुजराती टेलीविजन निर्माता-निर्देशक जमनादास मजीठिया, दिलीप जोशी और शैलेंद्र लोढ़ा ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। रितेश सिधवानी एक्सेल एंटरटेनमेंट में फरहान अख्तर के साझेदार हैं। फरहान अख्तर लगातार सीएए के विरोध में सोशल मीडिया पर बोलते रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन
इस मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी देखी गई। वे होटल के आस-पास सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहते थे। इस मीटिंग के विरोध में कुछ लोगों ने शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने पहले हाथों में कॉर्ड्स लेकर फिल्मिस्तान बचाओ का संदेश दिया तो वहीं लोगों ने पुलिस वालों को गुलाब के फूल भी भेंट किए।
5 दिसंबर की शाम को कलाकारों और केंद्रीय मंत्री की इस मुलाकात से पहले ही इस मीटिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर आ गई। जैसे ही यह जानकारी सीएए का विरोध कर रहे लोगों के हाथ लगी उन्होंने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी जिसके बाद ट्वीटर पर 'बीजेपी ब्राइब्स बॉलीवुड' ट्रेंड करने लगा।