फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई की शादी में कृति खरबंदा के साथ नजर आए पुलकित सम्राट, शेयर की खास तस्वीर

Wed, 24 Mar 2021 10:11 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 24 Mar 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
pulkit samrat shared brother wedding photo on instagram with kriti kharbanda
उल्लास सम्राट की शादी - फोटो : Insatagram- @pulkitsamrat

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चला हुआ है। दीया मिर्जा की शादी के बाद श्रद्धा कपूर के कजिन और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांश शर्मा की शादी चर्चा में रही। सभी सेलेब्स ने विवाह समारोहों की तस्वीरें फैंस संग साझा करने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। इनमें सितारों और उनके रिश्तेदारों की चमक देखते ही बनीं। दीया मिर्जा ने साहिल संगा से तलाक लेने के बाद इस साल वैभव रेखी से विवाह किया। लाल साड़ी में दुल्हन बनीं दिया की तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर अपने भाई की शादी में खुशी से झूमती नजर आईं। डांस करते हुए अनिल कपूर की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक और सेलेब्रिटी के घर से शादी की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।

pulkit samrat shared brother wedding photo on instagram with kriti kharbanda
Pulkit Samrat - फोटो : file photo

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट के यहां शादी की फोटो देखने को मिल रही है। ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। मगर चौकिएगा मत, क्योंकि ये तस्वीर पुलकित की शादी की नहीं बल्कि उनके भाई उल्लास सम्राट की शादी की है। जी हां, बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के भाई उल्लास सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं।

pulkit samrat shared brother wedding photo on instagram with kriti kharbanda
पुलकित सम्राट - फोटो : Insatagram- @pulkitsamrat

उल्लास सम्राट ने अर्पिता जेरथ संग विवाह के सात फेरे लिए हैं। पुलकित ने शादी की खास तस्वीर शेयर की है और बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा 'विवाहित'। फोटो में नया जोड़ा एक साथ बैठा दिखाई दे रहा है, जो बेहद खुश है। उल्लास ने इस खास दिन के लिए विशेष कपड़ों का चयन किया और सफेद रंग की शेरवानी में वे परफेक्ट दूल्हा लग रहे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

विज्ञापन
विज्ञापन
pulkit samrat shared brother wedding photo on instagram with kriti kharbanda
पुलकित सम्राट - फोटो : Insatagram- @pulkitsamrat

नई दुल्हन यानी उनकी पत्नी जेरथ ने भारी काम वाला हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। हाथों में चूड़ियां और कलीरे, माथे पर मांगपट्टी और सिर पर दुपट्टा ओढ़े जेरथ बेहद प्यारी लग रही थीं। मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने ब्राइडल आउटफिट से मैच करता हुआ मेकअप किया था। तस्वीर में वे ढहाके लगाकर हंसते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
pulkit samrat shared brother wedding photo on instagram with kriti kharbanda
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : Insatagram- @kriti.kharbanda

खास बात तो यह रही कि इस विशेष समारोह में पुलकित सम्राट के साथ कृति खरबंदा भी नजर आईं। इन दोनों ने ब्लैक कलर के बेहद आकर्षक आउटफिट कैरी किए थे, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था। बता दें कि पुलकित सम्राट आगामी फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed