फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 में रिलीज होगी 'फुकरे 3', सोशल मीडिया पर मेकर्स ने रोचक ढंग से की घोषणा

Mon, 09 Dec 2019 04:49 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 09 Dec 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Pulkit Samrat Varun Sharma Richa Chadha Ali Fazal film Fukrey 3 will release 2020
Fukrey Returns - फोटो : file photo

'फुकरे' की टोली फिर एक बार दर्शकों को गुदगुदाने के लिए दस्तक देने जा रही है। फिल्म के अभिनेता पुलकित सम्राट और निर्माता रितेश सिधवानी की हालिया सोशल मीडिया की गतिविधि से ऐसा जाहिर हो रहा है कि 'फुकरे 3' 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 8 दिसंबर को 'फुकरे 2' को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित सम्राट ने अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में 'फुकरे 3' को लेकर सवाल पूछा जिसपर निर्माता रितेश सिधवानी ने अनोखे ढंग से बताया कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

'फुकरे 3' पर काम चल रहा है

Pulkit Samrat Varun Sharma Richa Chadha Ali Fazal film Fukrey 3 will release 2020
pulkit samrat - फोटो : file photo

दरअसल वरुण शर्मा ने 'फुकरे 2' के दो साल पूरा होने पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया जिसमें दर्शक मुंबई के एक सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में खुशी से चिल्ला रहे हैं।  पुलकित सम्राट  ने तुरंत ही इस वीडियो को रीपोस्ट करते हुए मेकर्स से यह पूछ डाला की इसकी तीसरी पार्ट कब बनेगी जिसपर रितेश ने लिखा कि यह फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है।  फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'पिछले कुछ समय से 'फुकरे 3' पर काम चल रहा है। मेकर्स इस फिल्म की घोषणा करना चाहते हैं और इस दिन से अच्छा दिन और कौन सा हो सकता है। 'फुकरे रिर्टन्स' आज से ठीक दो साल पहले रिलीज हुई थी।' 

Pulkit Samrat Varun Sharma Richa Chadha Ali Fazal film Fukrey 3 will release 2020
फुकरे रिटर्न्स - फोटो : SOCIAL MEDIA

गौरतलब है कि 8 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई 'फुकरे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था तो वहीं साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की पहली पार्ट ने करीब 78 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। फिल्म में सभी को हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा)  और जफर (अली फजल) का किरदार खूब पसंद आया था। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है। 

पढ़ें: Bigg Boss ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया घर से बाहर, रश्मि ने मौका मिलते ही शहनाज के लिए बोली ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed