दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीत लिया है । इस प्रतियोगिता में 90 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था । इसमें भारत की वर्तिका सिंह भी मजबूत दावेदार बनकर उभरीं । वर्तिका टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं ।
Miss Universe 2019: भारत की वर्तिका सिंह ने 90 सुंदरियों को दी थी टक्कर, जानें कौन हैं ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस यूनिवर्स में वर्तिका ने पहने भारतीय परिधान
मिस यूनिवर्स 2019 की ये प्रतियोगिता अमेरिका के अटलांटा में हुई। वर्तिका ने इस प्रतियोगिता में भारत के कई रंगों को अपने परिधान के जरिए दिखाया । वर्तिका कास्ट्यूम राउंड में भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहन रैंप वॉक करती दिखीं। जानते हैं कौन हैं वर्तिका सिंह ।
मिस डीवा 2019 का जीता था खिताब
वर्तिका को मिस इंडिया की प्रतियोगिता में मिस डीवा 2019 का खिताब मिला था। इसके बाद वो 68वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं। वर्तिका कॉस्ट्यूम राउंड तक पहुंच गई थीं । इसके बाद जब स्विमसूट राउंड के लिए टॉप 10 प्रतिभागियों के नाम का एलान किया गया तो वर्तिका इसमें जगह नहीं बना पाईं ।
A post shared by Vartika Singh (@vartikasinghh) on
वर्तिका का लखनऊ में हुआ जन्म
बृजनाथ सिंह व मंजू लता सिंह की बेटी वर्तिका सिंह जन्म लखनऊ में हुआ। परवरिश मध्य प्रदेश में हुई। उन्होंने आईटी कॉलेज और लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। 2015 में उन्होंने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब भी जीता। इसके बाद इन्हें पोषण और सेहत के लिए शुरू किए गए अभियान उत्तर प्रदेश और मेरा लखनऊ का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।
A post shared by Vartika Singh (@vartikasinghh) on
जीक्यू इंडिया ने सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में किया था शामिल
जीक्यू इंडिया ने उन्हें 2016 की सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। वर्तिका ने क्लीनिकल न्यूट्रिशन और डाइटेटिस में स्नातक किया है जबकि पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री ली है। वह राज्य सरकार व वर्ल्ड बैंक के हेल्थ केयर प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं।
पत्नी से बेवफाई करते दो बार पकड़े गए थे शत्रुघ्न सिन्हा, इस अभिनेत्री संग था एक्ट्रा मेरिटल अफेयर