{"_id":"5dedf5e88ebc3e1bd0435f43","slug":"salman-khan-akshay-kumar-and-vin-diesel-movies-box-office-clash-on-eid-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान और अक्षय के लिए अगली ईद पर बड़ा खतरा, कमाई की लड़ाई में विन डीजल भी कूदे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान और अक्षय के लिए अगली ईद पर बड़ा खतरा, कमाई की लड़ाई में विन डीजल भी कूदे
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 09 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, विन डीजल, अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगले साल ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़े कलाकारों की बड़ी फिल्मों का जमघट लगेगा। अभिनेता अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' और सलमान खान की 'मोस्ट वांटेड कॉप: राधे' की भिड़ंत तो पहले ही तय हो चुकी है। अब हाल ही में इस कड़ी में एक और बड़ा नाम विन डीजल का जुड़ गया है।
2 of 5
फास्ट एंड फ्यूरियस
- फोटो : amar ujala, mumbai
हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल की दुनियाभर में ख्यातिप्राप्त फ्रेंचाइजी फास्ट एंड फ्यूरियस की नौवीं सीरीज भी भारत में ईद पर ही रिलीज होगी। इस खबर ने सलमान और अक्षय दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत में सलमान और अक्षय जितने पसंद किए जाते हैं, शायद विन डीजल उतने नहीं लेकिन उनकी फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस सलमान और अक्षय को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
3 of 5
Salman Khan, Akshay Kumar
यह तीनों ही फिल्में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। इसलिए तीनों में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन हथियाने की होड़ लगेगी। फास्ट एंड फ्यूरियस के सातवें और आठवें पार्ट को भी भारत में अच्छी मात्रा में स्क्रीन्स मिली थीं। ऐसे में अक्षय और सलमान की फिल्मों के वितरक अभी से काफी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : amar ujala, mumbai
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की सातवीं फिल्म ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी का बॉक्स ऑफिस पर खेल खराब कर दिया। वहीं, इसी फ्रेंचाइजी की फेट ऑफ द फ्यूरियस ने महेश भट्ट की बेगम जान की जान सांसत में डाल दी थी। इंडस्ट्री विशेषज्ञों के मुताबिक हिंदी पट्टी में जब भी दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो उनकी कमाई में लगभग 15 प्रतिशत का नुकसान दर्ज किया जाता है। आजकल मल्टीप्लेक्स की संख्या बढ़ जाने की वजह से यह नुकसान थोड़ा कम जरूर हुआ है। फिर भी एक साथ तीन बड़ी फिल्में आ रही हैं तो, अच्छी कमाई करना इन सभी फिल्मों के लिए बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
5 of 5
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
सलमान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी बीते कुछ साल में अच्छा नहीं रहा है। दो फ्लॉप फिल्म ट्यूबलाइट और रेस 3 के बाद सलमान की भारत ने थोड़ी ठीक कमाई की। अब इसी महीने उनकी सफल फ्रेंचाइजी दबंग 3 भी रिलीज हो रही है। वहीं फेट इन द फ्यूरियस ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह भारतीय युवाओं के बॉलीवुड से हॉलीवुड में बढ़ते रुझान को दर्शाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।