आज से दो साल पहले 14 फरवरी, साल 2019 को हुए पुलवामा हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। कुछ आतंकियों ने पुलवामा पर हमला बोला था और इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी। ये धमाका इतना भयावह था कि बस के बुरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। इतना ही नहीं घात लगाए बैठे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की थी। इस पूरे हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस भयानक हमले में हमने अपने 40 जवानों को खोया था, जिसके बदले में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। भारतीय जवानों ने फिल्मी स्टाइल में पड़ोसी देश की इस करतूत का जवाब दिया था। आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों के ऐसे डायलॉग्स बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान की धमकियों की हमेशा हवा निकाली है।
पुलवामा हमला: इन बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग आज भी हैं दमदार, पाकिस्तान पर पड़ते हैं भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- बॉर्डर (1997)
फिल्म 'बॉर्डर' बेहद अच्छी फिल्म थी। इसमें ऐसे तो की दमदार डायलॉग्स थे लेकिन एक डायलॉग एकदम सटीक बैठता है। जो कि था, 'हम तो किसी दूसरे की धरती पर नजर भी नहीं डालते, लेकिन इतने नालायक बच्चे भी नहीं है कि कोई हमारी धरती मां पर नजर डाले और हम चुप-चाप देखते रहे।'
फिल्म- गदर (2001)
फिल्म में डायलॉग था, जिसे सनी देओल ने बोला था, 'तुम्हारा पाकिस्तान जिंदाबाद है हमें कोई एतराज नहीं,मगर हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा।'
फिल्म- गदर (2001)
फिल्म 'गदर' में ही दूसरा डायलॉग था, 'बंटवारे के वक्त हम लोगों ने आपको 65 हजार रुपए दिए थे, तब जाकर आपके सिर पर तिरपाल आई थी, बरसात से बचने की हैसियत नहीं और गोली-बारी की बात कर रहे हैं आप लोग।
फिल्म- मां तुझे सलाम (2002)
फिल्म में इस दमदार डायलॉग को एक्टर सनी देओल ने बोला था, 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।'