सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पाकिस्तान को जंग में बार-बार धूल चटा चुका है बॉलीवुड, एक के तो डायलॉग ने ही उड़ा दी थी धज्जियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Pulwama attack Gadar to Uri Bollywood 5 films beats Pakistan
gadar raazi uri - फोटो : twitter

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पहला बयान सामने आया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। इमरान खान ने गीदड़ धमकी देते हुए कहा कि पाक पर हमला किया तो जवाब देंगे। खास बात यह है कि पाकिस्तान की इन गीदड़ धमकियों का जवाब बॉलीवुड फिल्मों में भी दिया जा चुका है। जहां पर पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की वो 5 फिल्में बताते हैं जिसमें पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। 

Trending Videos
Pulwama attack Gadar to Uri Bollywood 5 films beats Pakistan
gadar film - फोटो : twitter

गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को देखकर आज भी लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सनी देओल ने न सिर्फ अपने एक्शन बल्कि डायलॉग से पाकिस्तान को इस कदर खरी-खोटी सुनाई थी कि हॉल तालियों से गूंज उठा था। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल लीड रोल में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama attack Gadar to Uri Bollywood 5 films beats Pakistan
uri - फोटो : instagram

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में पाकिस्तान के होश उड़ा देने वाली असलियत दिखाई गई है। इस फिल्म में 2016 में उरी आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारत ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी उसे दिखाया गया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारत ने कई आतंकवादियों का खात्मा किया था। इस हमले से पाकिस्तान तिलमिला गया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम मुख्य भूमिका में थे।

Pulwama attack Gadar to Uri Bollywood 5 films beats Pakistan
raazi - फोटो : file photo

राजी
आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारत की बेटी पाकिस्तान में जाकर उनके इरादों को ध्वस्त कर देती है। इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में विवादित कंटेट है और इसमें पाकिस्तान की नकारात्मक छवि दिखाई गई है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
Pulwama attack Gadar to Uri Bollywood 5 films beats Pakistan
Phantom

फैंटम
साल 2015 में आई पकिस्तानी आतंकवादी और मुंबई हमलों के आतंकी हाफिज सईद पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'फैंटम' को भी पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है। इस फिल्म में एक्टर सैफ अली खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। पाकिस्तान ने फिल्म 'फैंटम' को यह कहते हुए बैन लगा दिया कि फिल्म में पाकिस्तानी नेता और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद के साथ पाकिस्तानी की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस फिल्म ने भी पाकिस्तान की असलियत को बखूबी दिखाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed