{"_id":"5c6cddd2bdec22102e65e1be","slug":"pulwama-attack-sapna-chaudhary-tribute-to-indian-army-song-video-has-been-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के लिए गाया सपना चौधरी का पुराना गाना वायरल, 'बता दे फौजी ओ तू घर कब आएगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैनिकों के लिए गाया सपना चौधरी का पुराना गाना वायरल, 'बता दे फौजी ओ तू घर कब आएगा'
Wed, 20 Feb 2019 10:33 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रखा हुआ है। बॉलीवुड सितारों के बीच भी इस आंतकी हमले को लेकर काफी गुस्सा है। वहीं हरियाणा की सेंसेशन कही जाने वाली सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का शहीदों के लिए बनाया गया एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार, सपना चौधरी के गाने का यह वीडियो अब का नहीं बल्कि बीते साल 15 अगस्त के मौके का है। इस वीडियो में वह शहीदों के लिए न केवल डांस कर रही हैं बल्कि गाना भी गा रही है। यूट्यूब केचैनल पर रिलीज हुए सपना चौधरी के इस गाने का नाम 'बता दे फौजी ओ तू घर कब आएगा' है।
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file photo
हरियाणा की मशहूर सिंगर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी के इस गानों को भी यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। उनके फैंस और हरियाणा के दर्शक उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवार वालों को सपना चौधरी ने रुपए भी दान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file photo
डीएनए की खबर के अनुसार, सपना चौधरी ने शहीदों के घरवालों को 6 से 8 लाख रुपए दान किए हैं। पता हो कि सपना चौधरी बीते साल टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। शो में रहते हुए सपना चौधरी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटक सामना से भरी कार को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी। जिसके चलते करीब 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद से भारत हर स्तर पर पाकिस्तान का विरोध कर रहा है।