{"_id":"5c668830bdec225fe96d7547","slug":"pulwama-crpf-terror-attack-shahid-kapoor-has-been-troll-after-share-late-grief-on-martyr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CRPF हमले पर ट्वीट करते ही ट्रोल हुए शाहिद, यूजर्स बोले- धरती ग्रह पर आपका स्वागत है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
CRPF हमले पर ट्वीट करते ही ट्रोल हुए शाहिद, यूजर्स बोले- धरती ग्रह पर आपका स्वागत है
Fri, 15 Feb 2019 04:06 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमला पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से देशवासियों सहित बॉलीवुड के कई सितारों के बीच शोक का माहौल है। इन सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए शहीद हुए जवानों और उनके परिवारवालों के लिए दुख प्रकट किया।
shahid kapoor
वहीं इस घटना की वजह से कुछ कलाकारों को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा रहा है। कवि और गीतकार जावेद अख्तर के बाद एक्टर शाहिद कपूर भी पुलवामा आतंकी हमले पर बयान को लेकर ट्रोल हो गए हैं। शाहिद कपूर को शहीद हुए जवानों के प्रति देर से संवेदना दिखाने और देर से सूचना मिलने की वजह से ट्रोल होना पड़ा है।
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
शाहिद कपूर ने हमले के एक दिन बाद यानी आज ट्वीट किया- 'हमारे जवानों पर हुए खतरनाक हमले के बारे में अभी सुना, उनके सभी परिवारवालों के लिए प्रार्थना करता हूं, बहुत ज्यादा निराश और हैरान हूं।' 'हैदर' एक्टर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों के गुस्से को और भड़का दिया और उन्होंने ट्विटर पर ट्रोल करने लगे।
Just heard about the horrific cowardly attack on our jawans. Thoughts and prayers with their families. Deeply saddened and shocked.
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) February 15, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor
- फोटो : file photo
किसी यूजर्न ने लिखा- 'इंटरनेट इतना स्लो है क्या..??' तो वहीं दूसरे ने लिखा- 'बस सुना... मंगल ग्रह पर थे क्या..??' इस तरह कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहिद कपूर को उनके इस ट्वीट की वजह से ट्रोल कर दिया है। इसके अलावा उनके भद्दे कमेंट का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
shahid kapoor
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए सीआरपीएफ काफिले पर की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। हमले में 37 जवानों के शहीद होने की खबर है, वहीं कई घायल हो गए हैं। विक्की कौशल, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सलमान खान सहित अन्य सितारों सोशल मीडिया के जरिए इस आतंकी हमले की आलोचना की और इसे कायरता बताया।