सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, आज भी होता हैं सेना का जवान ना बन पाने का अफसोस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 15 Feb 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
5 bollywood actors wanted to join indian army
bollywood

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी अटैक से पूरा देश सहम गया है। देश में नौजवानों में बदले की आग उबल रही है। इस कायरतापूर्ण हमले में देश के 37 जवान शहीद हो गए है। हर तरफ आंखों में आंसू ही नजर आ रहे हैं। जनता और विपक्ष भी सत्तापक्ष से इस पर जवाब तलब कर और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जोर डाल रहे हैं। बता दें कि यह हमला उरी अटैक से भी बड़ा है। उरी हमले में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे। ऐसे में आपको बता दें कि बॉलीवुड के ये सितारे भी इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश उन्हें देश की सेवा करने का ये बड़ा मौका नहीं मिल पाया...

Trending Videos
5 bollywood actors wanted to join indian army
bollywood

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेता शाहरुख खान की। शाहरुख अपने कई टीवी इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह इंडियन ऑर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। बता दें कि शाहरुख ने अपने शुरुआती अभिनय करियर में मशहूर टीवी सीरियल फौजी में भी एक आर्मीमैन का रोल प्ले किया था। इस दौरान उनके अभिनय में जोश देखते हुए उन्हें इस शो में लीड किरदार दिया गया था। शाहरुख ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह आर्मी लड़ने के लिए नहीं बल्कि देश की रक्षा करने के लिए ज्वाइन करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 bollywood actors wanted to join indian army
bollywood

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं।  गौरतलब है कि अक्षय के पिता इंडियन आर्मी में थे और ऐसे में अभिनेता भी आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। बता दें कि अक्षय ने ऑनलाइन 'भारत के वीर' एक पहल की हुई है जिसमें शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है। 
 

5 bollywood actors wanted to join indian army
sonu sood - फोटो : file photo

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपने पैर जमाने वाले शारीरिक रूप से दमदार अभिनेता सोनू सूद का भी सपना था कि वह इंडियन ऑर्मी ज्वाइन कर देश की सेवा करे। लेकिन उनका यह सपना हकीकत में तो नहीं लेकिन जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में एक सैनिक का किरदार कर पूरा हो गया। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया था 'मैं इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहता था, लेकिन मैंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई जारी रखी और फिर फिल्मों की तरफ रुख कर लिया, लेकिन फिल्म में फौजी बनकर मेरा यह सपना भी पूरा हो गया।'

विज्ञापन
5 bollywood actors wanted to join indian army
Ranvijay

मशहूर टीवी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज फेम अभिनेता रणविजय सिंह भी फौजी बनना चाहते थे। लेकिन एमटीवी रोडीज में सिलेक्शन के बाद उनको मन बदलना पड़ा। एक इंटरव्यू में रणविजय ने बताया  ' मेरे परिवार की पिछली पांच पीढ़ियां इंडियन आर्मी में अपनी सेवा दे रही है और छठीं पीढ़ी का मैं था लेकिन मैं आर्मी में अपनी सेवा नहीं दे पाया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed