फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulwama Attack: आतंकी हमले में शहीद हुए सभी जवानों के परिवारों को 5 लाख रुपये देंगे अमिताभ बच्चन

Sat, 16 Feb 2019 05:31 PM IST
पल्लवी कश्यप एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पल्लवी कश्यप Updated Sat, 16 Feb 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Amitabh Bachchan Will Donate 5 Lakh To Each Martyr Family
अमिताभ बच्चन - फोटो : self

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी कार को CRPF की बस से टक्कर मार दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इन शहीद जवानों के लिए पूरा देश एकजुट होकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहा है। राज्य सरकार के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स इन जवानों के परिवार को आर्थिक सहायता हेतु कुछ राशि देने का ऐलान कर रहे हैं।



 

Pulwama Terror Attack Amitabh Bachchan Will Donate 5 Lakh To Each Martyr Family
amitabh bachchan

कैलाश खेर उत्तर प्रदेश से हैं और उन्होंने यूपी के देवरिया जिले के शहीद विजय कुमार मौर्य के परिवार को 10 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। वहीं महानायक अमिताभ बच्चन शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन 2 करोड़ की राशि डोनेट कर रहे हैं।

Pulwama Terror Attack Amitabh Bachchan Will Donate 5 Lakh To Each Martyr Family
Amitabh

जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने हर शहीद के परिवार को 5 लाख रुपये देने का फैसला किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने कार्यालय को पुलवामा के सभी शहीदों के घरवालों के पते इकट्ठा करने को कहा है ताकि वह हर परिवार को अपनी तरफ से आर्थिक मदद भेज सकें। अमिताभ बच्चन ने अपने स्टाफ को ये भी केंद्र सरकार से संपर्क कर इस बारे में उचित व्यवस्था करने को कहा है ताकि सभी 40 शहीदों के परिवारों को यह राशि आसानी से मिल सके। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के तमाम कर्ज में डूबे किसानों को भी आर्थिक मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Amitabh Bachchan Will Donate 5 Lakh To Each Martyr Family
Amitabh Bachchan

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। दुख की इस घड़ी में अमिताभ बच्चन ने शहीदों के परिवारों के प्रति हमदर्दी जताई है और अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। शनिवार को उन्हें मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के एनजीओ के एक कार्यक्रम में जाना था, लेकिन अमिताभ ने इस बारे में आयोजको को सूचित कर दिया है कि वह इस मानसिक स्थिति में नहीं हैं कि किसी सार्वजनिक उत्सव में शामिल हो सकें। 



 

विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Amitabh Bachchan Will Donate 5 Lakh To Each Martyr Family
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF)  का काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद डार कश्मीर का ही रहनेवाला था। विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed