फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moose Wala Case: सिद्धू मूसेवाला केस में आया नया मोड़, शक के घेरे में मुंहबोली बहन अफसाना खान!

Tue, 25 Oct 2022 09:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 25 Oct 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Punjabi singer afsana khan summoned by NIA in criminal gangster terror case sidhu moose wala murder
सिद्धू मूसेवाला, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला केस ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने सिद्धू की मुंहबोली बहन और मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान को गैंगस्टर-टेररिस्ट सिंडिकेट केस में समन किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एनआईए ने मंगलवार को अफसाना से दिल्ली में पांच घंटे तक पूछताछ की है।

Punjabi singer afsana khan summoned by NIA in criminal gangster terror case sidhu moose wala murder
सिद्धू मूसेवाला, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

अफसाना खान सिद्धू मूसेवाला को अपना भाई मानती थीं और दोनों काफी करीब थे। वहीं, सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने अफसाना खान से सिद्धू मूसेवाला केस में शामिल गैंगस्टरों के जुड़ी जानकारी हासिल की है। एनआईए की टीम को संदेह है कि सिद्धू की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है। वहीं, हाल ही में गैंगस्टर पर की गई एनआईए की दूसरे राउंड की रेड के दौरान भी अफसाना खान का नाम एनआईए की रडार पर आया था। ऐसे में अफसाना शक के घेरे में आ गई हैं। 

Video: दिवाली पार्टी में किरण खेर ने उड़ाया करण जौहर का मजाक, कहा- अनारकली बनकर आए हो...

Punjabi singer afsana khan summoned by NIA in criminal gangster terror case sidhu moose wala murder
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर मूसेवाला के मर्डर को प्लान्ट करने का आरोप लगा है। बंबीहा गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग का राइवल है और बिश्नोई गैंग को शक था कि सिद्धू मूसेवाला बंबीहा गैंग का करीबी है। ऐसे में एनआईए ने इस गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश करने के मकसद से ही दो बार छापेमारी की। 

Bollywood Gossips: जब दिलीप कुमार के गले की फांस बन गई थी यह फिल्म, फिर पीएम नेहरू ने संकटमोचक बन संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi singer afsana khan summoned by NIA in criminal gangster terror case sidhu moose wala murder
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 29 मई के दिन सिद्धू मूसेवाला की 28 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू पर हमलावरों ने 30 राउंड फायर किए थे और इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी सहयोगी गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी कनाडा से ही अपने आपराधिक कामों से अंजाम देता है।

Vivaad Bollywood Ke: जब सलमान खान के साथ एक छोटा सा मजाक पड़ा अरिजीत पर भारी, माफी मांगने से भी नहीं बनी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed