किसान आंदोलन को लेकर अब फिल्मी हस्तियां खुलकर सामने आ गई हैं। सेलेब्स लगातार किसानों को समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। खासकर पंजाबी सितारे इस मामले ज्यादा एक्टिव हैं। इस बीच पंजाब के मशहूर गायक हरभजन मान ने किसान आंदोलन के चलते एक बड़ा फैसला लिया है। उनके इस कदम से हर कोई हैरान रह गया है।
किसान आंदोलन के चलते हरभजन मान ने उठाया बड़ा कदम, अवॉर्ड लेने से किया इनकार
दरअसल हरभजन मान ने शिरोमणि गायक अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं चयनित होने के लिए आभारी हूं, मैं विनम्रतापूर्वक भाषा विभाग से शिरोमणि गायक पुरस्कार स्वीकार नहीं कर सकता। लोगों का प्यार ही मेरे करियर का सबसे बड़ा पुरस्कार है, और अभी हम सभी का ध्यान और प्रयास शांतिपूर्ण किसानों के प्रदर्शन लिए समर्पित होना चाहिए।'
Though I’m grateful to be selected, I humbly cannot accept the Shiromni Gayak award from the Department of Language. People’s love is the biggest award of my career, & all attention & efforts right now from us all must be dedicated to the peaceful farmers’ protest #farmerprotest
इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वे महिला किसानों के साथ प्रदर्शन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जैसे ही मैं बैठा माता जी मेरे पास आईं और मुझसे पूछा 'बेटा तू ठीक है, चाय पिएगा?' यह इस शांतिपूर्ण किसानों के विरोध के मूल में निहित सच्ची कोमल हृदय की भावना है। मैं जागरूकता फैलाने और हमारे किसानों के लिए न्याय मांगने की सराहना करता हूं।'
As soon as I sat down, this kind Mata Ji asked me "Putt Tu Theek Aa, Chaa Piyen Ga?" This is the true gentle hearted spirit ingrained in the core of this peaceful farmers' protest. I commend everyone spreading awareness & seeking justice for our farmers. #FamersProtest #Punjabi pic.twitter.com/eetFjzq6IG
इससे पहले हरभजन मान बहादुरगढ़ में किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम लड़ाई जीत के करीब पहुंच गए हैं, लेकिन यह जरूरी है कि इसके लिए भक्ति की हद तक एकता की भावना होनी चाहिए। उन्होंने पंजाबी गीत ...नई काफले तूफाना वालू चले होंडे ने... गाकर उसी भावना के साथ धरना जारी रखने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया।
हरभजन मान के आने की सूचना मिलते ही किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवाओं ने किसान एकता जिंदाबाद और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मान ने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि पूरा पंजाब किसानों के साथ खड़ा है और उनकी जीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। किसानों को इस मुद्दे पर बार-बार बैठक के लिए बुलाया जाएगा। समस्या को हल करने के लिए संपर्क को नहीं तोड़ना चाहिए।
विद्युत जामवाल ने ली मार्शल आर्ट 'कलारिपयट्टू' की ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो