फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने शुरू की 'पुष्पा 2' की तैयारी, अपने लुक के साथ कर रहे तरह-तरह के प्रयोग

Tue, 02 Aug 2022 04:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 02 Aug 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2: Know About Allu Arjun Look in Pushpa The Rule Shooting Plans Budget
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू निर्माताओं की हड़ताल की वजह से कई तेलुगू फिल्मों का निर्माण रोक दिया गया है। इन फिल्मों की सूची में अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का नाम भी शामिल है। बता दें कि 'पुष्पा: द रूल' के निर्माताओं द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब, उन्होंने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने 'पुष्पा' के फैंस को इस बात की जानकारी भी दी है कि अब वह फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करने की योजना बना रहे हैं? 

Pushpa 2: Know About Allu Arjun Look in Pushpa The Rule Shooting Plans Budget
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

होल्ड पर है अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द रूल, प्रोड्यूसर शेयर किया अपडेट
तेलुगू फिल्म उद्योग के निर्माताओं ने सभी फिल्म की शूटिंग को रोकने का फैसला किया है। निर्माताओं का कहना है कि जब तक बजट में बढ़ौतरी, बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट, टिकट की कीमत आदि पर चर्चा नहीं होगी है तब तक फिल्मों पर काम भी शुरू नहीं होगा। यही कारण है कि अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित पुष्पा: द राइज का सीक्वल पुष्पा: द रूल की शूटिंग रोक दी गई है। वाई रविशंकर ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, "हमारे यहां प्रोड्यूसर्स की हड़ताल चल रही है। एक बार हड़ताल खत्म हो जाने के बाद, हम अगस्त के अंत तक या जब भी हड़ताल खत्म हो जाएगी, हम शूटिंग शुरू कर देंगे।"

Pushpa 2: Know About Allu Arjun Look in Pushpa The Rule Shooting Plans Budget
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta

बदल जाएगा अल्लू अर्जुन का लुक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, "अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए अपने लुक के साथ कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं। पहले लुक में टैटू और दूसरे में पीअरसिंग के साथ प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने लुक की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी निर्णय लिया है क्योंकि अभिनेता यह देखना चाहते हैं कि लोग उनके अलग-अलग लुक पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन का इरादा पुष्पा: द राइज़ में अपने लुक को रॉ रखने का है। हालांकि, इस बार वह फिल्म के लिए अपने पूरे लुक में एक स्टाइल जोड़ना चाहते हैं। हालांकि अब तक अभिनेता ने अपना लुक फाइनल नहीं किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2: Know About Allu Arjun Look in Pushpa The Rule Shooting Plans Budget
फहाद फासिल, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

300 करोड़ से ज्यादा होगा दूसरे भाग का बजट
बीते दिनों खबर आई थी कि 'पुष्पा द रूल' यानी फिल्म के दूसरे पार्ट में विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही दावा ये भी किया गया था कि 'पुष्पा 2' को धमाकेदार बनाने के लिए फिल्म के बजट को बढ़ा दिया है। फिल्म का बजट 350 करोड़ बताया गया था। लेकिन इन सब रिपोर्ट्स के बाद अब प्रोड्यूसर वाई. रवि शंकर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि पुष्पा का बजट 350 करोड़ से भी ज्यादा का होगा। 

विज्ञापन
Pushpa 2: Know About Allu Arjun Look in Pushpa The Rule Shooting Plans Budget
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दस भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट को बहुत बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। शंकर ने बताया कि अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स इस फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स प्रमोशन के बजट को भी पांच गुना तक बढ़ा सकते हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में लगभग 50 करोड़ तक खर्च होंगे और यह फिल्म साल 2023 तक रिलीज होगी। बता दें कि पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा था कि 'पुष्पा द रूल' 2022 के अंत तक रिलीज हो जाएगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed