फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के सेट पर खराब हुई अल्लू अर्जुन की सेहत! अभिनेता की वजह से टाल दी गई फिल्म की शूटिंग

Sat, 02 Dec 2023 09:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Dec 2023 09:48 AM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 Shooting Postponed Due To Allu Arjun Health pushpa the rule film been delayed due to actor back pain
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा' के बाद से साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। वहीं अब दर्शक बेसब्री से फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा 2' का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अभी निर्माण प्रक्रिया में है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। अल्लू अर्जुन की राष्ट्रीय पुरस्कार जीत ने फिल्म काफी प्रचार बढ़ा दिया है। प्रशंसक अब जानने के लिए उत्सुक है कि फिल्म निर्माता सुकुमार के पास सीक्वल को लेकर क्या नई कहानी है। वहीं इस बीच अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है।

Pushpa 2 Shooting Postponed Due To Allu Arjun Health pushpa the rule film been delayed due to actor back pain
'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया अपडेट के अनुसार, अभिनेता को महत्वपूर्ण जथारा सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी, जो सीक्वल में अभिनेता के शुरुआती लुक के लिए प्रेरणा का काम करेगा। हालांकि, एक महिला चरित्र को चित्रित करने और विशिष्ट नृत्य करने के दौरान अभिनेता को कथित तौर पर पीठ में चोट लग गई है। वहीं इसके बाद अब शूटिंग स्थगित कर दी गई है और अब इसे दिसंबर के मध्य में पुनर्निर्धारित किया गया है यानी की अब दिसंबर के बीच में शूटिंग जारी की जाएगी।
RARKPK: रॉकी के किरदार को रणवीर सिंह ने बताया कभी खुशी कभी गम की पू का वंशज, व्यक्त किया दर्शकों का आभार

Pushpa 2 Shooting Postponed Due To Allu Arjun Health pushpa the rule film been delayed due to actor back pain
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अब अल्लू अर्जुन ने शूटिंग के बीच आराम करने और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए समय निकला है, जिसके बाद से फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुकुमार शूटिंग शेड्यूल में किसी और तरह की देरी नहीं होने देना चाहते हैं, इसलिए वे फिल्म निर्माण के अन्य काम पर खास ध्यान दे रहे हैं।
Animal Online Leak: एनिमल की बंपर ओपनिंग के बीच निर्माताओं के लिए बुरी खबर, ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Shooting Postponed Due To Allu Arjun Health pushpa the rule film been delayed due to actor back pain
'पुष्पा 2' - फोटो : Social media

वहीं बात करें फिल्म के कलाकारों के बारे में तो अल्लू अर्जुन के अलावा 'पुष्पा: द रूल' में फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू, अनुसूया भारद्वाज सहित अन्य शामिल हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद फिल्म के संगीतकार के रूप में अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं।
Suresh Wadkar: जब रहमान को पहली बार देखकर वाडेकर के मुंह से निकला, अरे दिलीप तुम!, पसंद नहीं काम करने का तरीका

विज्ञापन
Pushpa 2 Shooting Postponed Due To Allu Arjun Health pushpa the rule film been delayed due to actor back pain
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो तो अभिनेता के पास 'पुष्पा' सीक्वल के अलावा AA22 नाम की एक अनाम फिल्म है, जिसके जरिए अभिनेता त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक और सहयोग के लिए तैयार है। यह फिल्म उनकी चौथी साझेदारी का प्रतीक होगी। अटकलें हैं कि फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में होंगी।
Animal Day 1 BO Collection: ‘एनिमल’ का साउथ में बड़ा धमाका, तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed