Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Pushpa 2 The Rule: Jathara scene removed from Allu Arjun movie by the Saudi Arabia censor board Know details
{"_id":"67513931b82dd026ee081535","slug":"pushpa-2-the-rule-jathara-scene-removed-from-allu-arjun-movie-by-the-saudi-arabia-censor-board-know-details-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: सऊदी अरब के सिनेमाघरों में इस सीन के बिना रिलीज होगी 'पुष्पा 2', सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: सऊदी अरब के सिनेमाघरों में इस सीन के बिना रिलीज होगी 'पुष्पा 2', सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:58 AM IST
सार
Pushpa 2-The Rule: अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज हो चुकी है। सऊदी अरब के दर्शकों के लिए इस फिल्म की अवधि कम की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने एक चर्चित सीन पर कैंची चला दी है।
विज्ञापन
1 of 4
Pushpa 2-The Rule
- फोटो : साभार-@imdb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के जथारा वाले सीन की काफी चर्चा है। मगर, सऊदी अरब के दर्शक फिल्म में यह सीन नहीं देख पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सऊदी अरब सेंसर बोर्ड ने फिल्म की अवधि घटा दी है। फिल्म के चर्चित जथारा वाले सीन पर कैंची चलाई गई है। इसके अलावा कुछ अन्य सीन भी हटाए गए हैं और फिल्म का रन टाइम कम किया गया है।
2 of 4
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सऊदी अरब में हटाए गए कुछ सीन
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' आज दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर खबर आई है। दुनियाभर में यह फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन सऊदी अरब में फिल्म के प्रदर्शन से पहले इस पर सेंसर की कैंची चली है। सऊदी अरब में फिल्म को रिलीज करते हुए इसके कुछ सीन हटाए गए हैं।
3 of 4
Pushpa 2-The Rule
- फोटो : साभार-@imdb
सऊदी सेंसर बोर्ड ने जताई आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सऊदी अरब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के चर्चित जथारा वाले सीन पर आपत्ति दर्ज कराई है। इस सीन में अल्लू अर्जुन देवी की तरह कपड़े पहने नजर आए हैं। नीली साड़ी पहने वे श्रृंगार किए नजर आए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का रन टाइम करीब 19 मिनट कम किया गया है। इसके बाद सऊदी में इसके प्रदर्शन को मंजूरी दी गई है। वहीं फिल्म की अवधि तीन घंटे एक मिनट है।
Pushpa 2 Box Office Day 1: पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म ने प्रीमियर के कुछ घंटों में कमाए करोड़ों
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : सोशल मीडिया
बंपर ओपनिंग के लिए तैयार फिल्म
फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म आज 5 दिसंबर को रिलीज हुई है। प्री-बुकिंग में फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। देखना दिलचस्प होगा आज पहले दिन यह कितनी ओपनिंग लेती है। इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में नजर आई हैं। एसपी शेखावत के रूप में फहाद फासिल नजर आए हैं। फिल्म में श्रीलाला का आइटम नंबर है।
Pushpa 2: पुष्पा 2 स्क्रीनिंग पर दिखा अल्लू के फैंस का बेतहाशा प्यार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सिनेमाघर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।