फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 VS Chhaava: क्या अल्लू अर्जुन के स्टारडम से डर गए हैं विक्की कौशल, पुष्पा 2 की वजह से छावा में बदलाव?

Wed, 06 Nov 2024 09:42 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 06 Nov 2024 09:42 AM IST
सार

Pushpa 2 VS Chhaava: अल्लू अर्जुन और विक्की कौशल की फिल्म दिसंबर में एक दिन के अंतरात में रिलीज हो रही हैं, ऐसे में जानकारी आई है कि विक्की की फिल्म छावा की तारीख बदली जा सकती है, क्योंकि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता ज्यादा नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
Pushpa 2 VS Chhaava Vicky Kaushal historical looks for new release date to avoid clash with Allu Arjun report
अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline, vickykaushal09
अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा 2, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा 6 दिसंबर को रिलीज होगी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अल्लू की पुष्पा 2 से बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए विक्की की छावा की नई रिलीज डेट की तलाश जारी है।

Pushpa 2 VS Chhaava Vicky Kaushal historical looks for new release date to avoid clash with Allu Arjun report
अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline, vickykaushal09
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 के साथ टकराव से बचने के लिए बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा 6 दिसंबर 2024 को रिलीज नहीं होगी। 
 
Pushpa 2 VS Chhaava Vicky Kaushal historical looks for new release date to avoid clash with Allu Arjun report
अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline, vickykaushal09
विक्की कौशल की आगामी बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है, जिनकी भूमिका में विक्की कौशल नजर आएंगे। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 VS Chhaava Vicky Kaushal historical looks for new release date to avoid clash with Allu Arjun report
अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline, vickykaushal09
हालांकि, रिलीज से एक महीने पहले, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के साथ टकराव से बचने के लिए 'छावा' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। एक नई रिलीज डेट की तलाश है, जो अपने पहले भाग की सफलता के बाद काफी प्रतीक्षित है।
विज्ञापन
Pushpa 2 VS Chhaava Vicky Kaushal historical looks for new release date to avoid clash with Allu Arjun report
अल्लू अर्जुन-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline, vickykaushal09
17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा की तरह ही पुष्पा 2 भी दिसंबर महीने की 5 तारीख को रिलीज के लिए तैयार है। अल्लू की पुष्पा 2: द रूल को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। वहीं, विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा ने 6 दिसंबर को अपनी रिलीज की घोषणा की, जिससे एक बड़ी टक्कर की संभावना बन गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed