फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rise: 'पुष्पा' की ताबड़तोड़ कमाई के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई फीस, पार्ट 2 के लिए मांगे इतने करोड़

Mon, 10 Jan 2022 05:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
pushpa the rise actress rashmika mandanna hike her fees for pushpa sequel after tremendous success
पुष्पा दा राइज - फोटो : insta/pushpa_film_

Pushpa The Rise: साउथ सुपरस्टार अर्जुन अल्लू और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा दा राइज ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। कोरोना माहमारी के समय में जहां फिल्म 83 बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई ऐसे में पुष्पा ने ताबड़तोड़ कमाई की है। अब 7 जनवरी को पुष्पा ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर भी रिलीज हो चुकी है लेकिन फिर भी फैंस सिनेमाघरों में ये फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि ओटीटी पर अभी पुष्पा को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म पुष्पा की इतनी बड़ी सफलता के बाद अब खबर है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के सीक्वेल के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।

pushpa the rise actress rashmika mandanna hike her fees for pushpa sequel after tremendous success
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा पार्ट टू के लिए मांगे इतने करोड़-
आपको बता दें मेकर्स ने जानकारी दी थी कि पुष्पा दो भागों बनाया जाएगा। पहला भाग पुष्पा द राइज रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की सफलता को देखते हुए अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर फिल्म पुष्पा के पहले पार्ट के लिए एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 2 करोड़ रूपये चार्ज किए हैं लेकिन अब पुष्पा के दूसरे पार्ट के लिए रश्मिका ने 3 करोड़ रुपये की डिमांड की है।
pushpa the rise actress rashmika mandanna hike her fees for pushpa sequel after tremendous success
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगर बात करें अर्जुन अल्लू की तो वह तेलुगु सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए अर्जुन अल्लू ने फीस के तौर पर 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa the rise actress rashmika mandanna hike her fees for pushpa sequel after tremendous success
Pushpa: The Rise - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा द राइज' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है लेकिन इसमें रोमांस का तड़का भी लगाया गया है। फिल्म में अर्जुन अल्लू ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है तो वहीं रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली नाम की लड़की की भूमिका निभाई है। पुष्पा राज को एक एक्शन हीरो के रूप में दिखाया गया है लेकिन वह रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली नाम की लड़की को पसंद करने लगता है। इसके बाद दोनों के बीच लव एंगल दिखाया गया है।
 
विज्ञापन
pushpa the rise actress rashmika mandanna hike her fees for pushpa sequel after tremendous success
अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी है कि थिएटर के बाद अब पुष्पा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा चुका है, हालांकि अभी इसे कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषा में ही देखा जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदी भाषी दर्शकों के लिए भी फिल्म पुष्पा को जल्दी ही अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed