{"_id":"63034015ae491a194663f215","slug":"pushpa-the-rise-fame-actor-allu-arjun-meet-new-york-city-mayor-mr-eric-adams-share-photos-on-socila-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के रंग में रंगे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, 'पुष्पा' का सिग्नेचर पोज देते आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के रंग में रंगे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, 'पुष्पा' का सिग्नेचर पोज देते आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:13 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पुष्पाः द राइज' फेम साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस की दुनियाभर में कमी नहीं है। वह कहीं भी चले जाएं 'पुष्पा' के अपने सिग्नेचर पोज 'मैं झुकेगा नहीं' के लिए जरूर तारीफ पाते हैं। न्यूयॉर्क में भी सुपरस्टार के साथ ऐसा ही हुआ। दरअसल, अल्लू अर्जुन हाल ही में न्यूयॉर्क गए थे, जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की, जो काफी दिलचस्प रही।
2 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की। अल्लू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुलाकात के दौरान मेयर एरिक एडम्स भी अल्लू अर्जुन के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने बाकायदा अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फिल्म 'पुष्पा' के सिग्नेचर पोज के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
3 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में कुल तीन तस्वीरें साझा की हैं। एक ग्रुप फोटो में अल्लू अर्जुन ठहाका लगाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर सेल्फी है, जिसमें अल्लू अर्जुन और एरिक एडम्स 'मैं झुकेगा नहीं' पोज दे रहे हैं। पीछे खड़े नजर आ रहे बाकी लोग भी यह पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में अल्लू अर्जन ने एक सर्टिफिकेट की तस्वीर साझा की है। अल्लू अर्जुन की इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।
बता दें कि इंडिया डे परेड में अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ शिरकत की। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। बात करें वर्क फ्रंट की तो फिल्म 'पुष्पा पार्ट टू' को लेकर मेकर्स और अभिनेता अल्लू अर्जुन शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगस्त के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 21 अगस्त को पूजा आयोजन के साथ ही इस फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।