सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने रूम में घुसा अनजान शख्स, परिवार ने उठाया सख्त कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 22 Aug 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Update: Man enters ICU to click selfie with hospital deploys guards
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में दिन-ब-दिन सुधार आ रहा है। राजू के परिवार वालों से लेकर उनके प्रशंसकों तक, हर कोई उनके ठीक होने की दुआ मांग रहा है। इसी बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक अनजान शख्स राजू श्रीवास्तव के रूम में पहुंच गया। और आईसीयू के अंदर कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेने लगा। शख्स को देख हर कोई घबरा गया और कॉमेडियन की सुरक्षा के लिए चिंतित हो गया। अस्पताल कर्मियों ने उस शख्स से पूछताछ की और राजू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीयू के बाहर गार्ड तैनात कर दिए हैं। अब बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। 



Trending Videos
Raju Srivastava Update: Man enters ICU to click selfie with hospital deploys guards
राजू श्रीवास्तव,शेखर सुमन - फोटो : Social media

कैसी है राजू की हालत?
राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने आज कॉमेडियन के स्वास्थ्य पर कोई अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, शेखर सुमन के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनके अंग अब काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, "राजू के अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि वह अब भी बेहोश हैं, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। महादेव की कृपा है। हर हर महादेव।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Update: Man enters ICU to click selfie with hospital deploys guards
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

राजू की सेहत के लिए रखी विशेष पूजा
दिल्ली में राजू के बड़े भाई के घर में विशेष पूजा कराई जा रही है। बता दें कि राजू की अच्छी सेहत के लिए कॉमेडियन के परिवारवालों के साथ-साथ उनके फैंस तक, सब दुआएं मांग रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू के भाई के घर पिछले दो दिनों से पूजा चल रही है। यह विशेष पूजा पांच दिनों तक चलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई ब्राह्मणों द्वारा भगवान की विधि विधान से पूरी आस्था के साथ पूजा कराई जा रही है। इस पूजा में राजू के सभी भाई, उनकी पत्नी शिखा और उनके बच्चे शामिल होकर भगवान से राजू को जल्द स्वास्थ्य करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Raju Srivastava Update: Man enters ICU to click selfie with hospital deploys guards
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले 12 दिनों से आईसीयू में हैं राजू श्रीवास्तव
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में दर्द हो रहा था, जिम में वर्कआउट के दौरान वह गिर पड़े। उनके ट्रेनर उन्हें अस्पताल ले गए। उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई, लेकिन उन्हें होश नहीं आया। वह अब भी दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed