फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rise On TV: थिएटर के बाद टीवी पर भी होगा 'पुष्पा' और '83' का मुकाबला, जानिए कब और किस चैनल पर देख सकते हैं आप

Sat, 12 Mar 2022 10:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
pushpa The Rise On hindi on tv allu arjun pushpa and ranveer singh 83 will premiere on television know where and when will these film come
अल्लू अर्जुन-पुष्पा, रणवीर सिंह-83 - फोटो : social media

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का खुमार अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। थिएटर पर रिकॉर्ड कमाई करने के बाद पुष्पा को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था और इन दोनों जगहों पर मिली सफलता को भुनाने में मेकर्स अब भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। सिनेमाघरों और ओटीटी पर धूम मचाने के बाद फिल्म 'पुष्पा' टीवी पर भी आने को तैयार है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि निर्देशक कबीर सिंह और रणवीर सिंह स्टारर वर्ल्ड कप पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 को भी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा और दोनों फिल्में एक बार फिर से आमने-सामने होंगी।

pushpa The Rise On hindi on tv allu arjun pushpa and ranveer singh 83 will premiere on television know where and when will these film come
अल्लू अर्जुन-पुष्पा, रणवीर सिंह-83 - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर भी आमने-सामने थीं दोनों फिल्में-
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पाः द राइज पार्ट-1' को 17 दिसंबर को रिलीज किया गया था और इसके बाद एक हफ्ते बाद 24 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। दोनों फिल्मों में कठिन मुकाबला था, लेकिन जहां पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई की तो वहीं  अपने बड़े बजट के हिसाब से फिल्म 83 उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

pushpa The Rise On hindi on tv allu arjun pushpa and ranveer singh 83 will premiere on television know where and when will these film come
अल्लू अर्जुन-पुष्पा, रणवीर सिंह-83 - फोटो : social media

इस दिन होगा 83 और पुष्पा का टीवी प्रीमियर-
पुष्पाः द राइज पार्ट-1 का टेलीविजन प्रीमियर रविवार 20 मार्च को किया जाएगा। इस एक्शन थ्रिलर का प्रसारण ढिंचैक टीवी पर रात आठ बजे होगा। तो वहीं उसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म '83' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भी होगा। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 दर्शकों के लिए स्टार गोल्ड पर उपलब्ध होगी। इस फिल्म को भी रात 8 बजे ही प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa The Rise On hindi on tv allu arjun pushpa and ranveer singh 83 will premiere on television know where and when will these film come
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को है पुष्पा पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार-
फिल्म 'पुष्पा' दो भागों में बनाने की घोषणा की गई थी। पहले भाग 'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन का धमाकेदार एक्शन देखने के बाद फैंस अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने पुष्पा पार्ट 2 को लेकर भी तैयारियां शुरु कर दी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed