{"_id":"622cc16700557f70974514d3","slug":"samantha-ruth-prabhu-slams-the-trollers-for-judging-women-on-the-basis-of-dressing-sense","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Ruth Prabhu: पहनावे को लेकर ट्रोल करने वालों की सामंथा प्रभु ने लगाई क्लास, कहा- किसी महिला पर उनके कपड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samantha Ruth Prabhu: पहनावे को लेकर ट्रोल करने वालों की सामंथा प्रभु ने लगाई क्लास, कहा- किसी महिला पर उनके कपड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:21 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा उन कलाकारों में से एक हैं जो हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा उन कलाकारों में से एक हैं जो हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रखती हैं। दमदार अदाकारी और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई में आयोजित क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2022 में हिस्सा लेने पहुंचीं।
2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान अभिनेत्री बेहद बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। अवॉर्ड फंक्शन में सामंथा ने हरे रंग की डीप नेक वाला लॉन्ग टेल गाउन पहना था। अभिनेत्री ने अपने बोल्ड अंदाज से अवॉर्ड फंक्शन में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सामंथा का एक लुक जहां कई लोगों को पसंद आया तो वहीं कई लोगों ने उन्हें उनकी इस ड्रेस की वजह से जमकर ट्रोल कर डाला।
3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : Instagram
अपने पूर्व पति और साउथ अभिनेता गाना नागा चैतन्य से तलाक की घोषणा के बाद से ही सामंथा अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। ऐसे में अब एक बार फिर उन्हें अपने इस लुक के चलते ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। इसी बीच एक्ट्रेस ने इन सभी ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए सबकी जकर क्लास लगाई। अदाकारा ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को जज करने वालों को करारा जवाब देते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'एक महिला के तौर पर मुझे पहली शिक्षा यह मिली कि आखिर जज होना होता क्या है। हम महिलाओं को उन्होंने क्या पहना है, उनका रंग, पढ़ाई, समाज में स्थान, उनका व्यक्तित्व, स्किन कलर जैसी तमाम चीजों को लेकर जज करते हैं। ये लिस्ट बढ़ती ही जाती है। किसी महिला पर उनके कपड़ों को लेकर कमेंट करना सबसे आसान होता है जो हम कर सकते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा, 'अब जब हम साल 2022 में हैं तो क्या हम महिलाओं को उन्होंने क्या पहना है और वह कैसी दिखती हैं इसे लेकर जज करना बंद कर खुद को सुधारने में ध्यान लगा सकते हैं। अपने आदर्शों को किसी और पर थोपने से कभी किसी का भला नहीं हुआ। आइए हम किसी उस तरीके को फिर से लिखें जिस तरह से हम किसी व्यक्ति को मापते और समझते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।