{"_id":"630f8ba8cdda7615994a8053","slug":"pushpa-the-rule-actor-allu-arjun-may-make-hollywood-debut-know-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अब हॉलीवुड में भी दिखेगा ‘पुष्पराज’ का जलवा! इस फ्रेंचाइजी की फिल्म में आ सकते हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun: अब हॉलीवुड में भी दिखेगा ‘पुष्पराज’ का जलवा! इस फ्रेंचाइजी की फिल्म में आ सकते हैं नजर
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पूरे देश में धमाल मचाने के बाद अब विदेश में अपना जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं। 'पुष्पा द राइज' की सफलता के बाद अभिनेता किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अल्लू ने कई स्टूडियोज के निर्मातों से मुलाकात की है। दावा किया जा रहा है कि इंडिया डे परेड के दौरान न्यूयॉर्क में उन्होंने कई हॉलीवुड के लोगों के साथ मीटिंग की है।
2 of 4
फिल्म- पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक न्यूज वेबसाइट के दावों के मुताबिक साउथ सुपरस्टार ने सुपरहीरो फ्रैंचाइजी के कई दिग्गज लोगों से मुलाकात की है। रिपोर्ट में कही गई बातें अगर सच होती है तो सुपरहीरो वाली फिल्म में काम करने वाले अभिनेताओं में उनका नाम भी शामिल हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में फरहान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सीरीज मिस मार्वल का हिस्सा बन चुके हैं।
3 of 4
अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर से मुलाकात की
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, साउथ के एक और स्टार धनुष हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज कलाकार क्रिस इवांस और रेयान गॉस्लिंग भी दिखे थे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी जल्द ही फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में अपने एक्टिंग का जादू दिखाती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में अल्लू अर्जुन न्यूयॉर्क गए हुए थे। उन्हें वहां के मशहूर टाइम स्कवॉयर के पास खड़े देखा गया था। उन्होंने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फिलहाल अल्लू इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पाः द रूल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का लोगों का बेसब्री से इंतजार है। पुष्पा द राइज को साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों ने भी काफी पसंद किया था। फिल्म के हिंदी संस्करण ने करीब 100 करोड़ का बिजनेस किया था। जानकारी के मुताबिक सुकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अगले साल यानी 2023 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।