फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री, सामने आई 'पुष्पा 2' की कहानी

Tue, 05 Jul 2022 04:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 05 Jul 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
Pushpa the rule: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2 latest update release date to shooting
पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म को न केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया गया था। इसके गानों और डायलॉग्स ने भी दर्शकों को हैरान कर दिया था। नतीजतन फिल्म इतनी लोकप्रिय हुई कि दर्शकों को अब इसके दूसरे भाग 'पुष्पा 2: द रूल' का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी 'पुष्पा 2' का इंतजार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है। क्योंकि इस रिपोर्ट में हम फिल्म के रिलीज डेट से लेकर इसकी शूटिंग तक की हर जानकारी देने जा रहे हैं। पढ़िए...

Pushpa the rule: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2 latest update release date to shooting
पुष्पा पार्ट 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब आएगा पुष्पा का दूसरा पार्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म अब अगस्त तक फ्लोर पर जाएगी। इस 6 महीने से अधिक के शेड्यूल में कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। कहा जा रहा है कि ये एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे दृश्यों में से एक होंगे। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा। यानी फिल्म के अब 2023 के मिड में रिलीज होने की उम्मीद है।"

Pushpa the rule: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2 latest update release date to shooting
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पार्ट 2 में होगी इस साउथ अभिनेता की एंट्री?
खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन ने अपने करीबी सलाहकारों और साथियों को भाषा समझने के लिए तमिलनाडु की सीमा और चित्तूर के पास एक ग्रामीण इलाके में भेजा है। दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन द्वारा निभाए गए किरदार 'पुष्पा' की फहद फासिल द्वारा निभाए गए किरदार 'भंवर सिंह शेखावत' से टक्कर होने वाली है। अगर मीडिया और फिल्म उद्योग में चल रही चर्चा पर विश्वास किया जाए, तो सुकुमार तमिल अभिनेता विजय सेतुपति को अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में कास्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa the rule: Allu Arjun Vijay Sethupathi Rashmika Mandanna Film Pushpa 2 latest update release date to shooting
पुष्पा में श्री वल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

क्या हो जाएगी श्रीवल्ली की मौत...?
पहले भाग में, पुष्पा की भूमिका में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली की भूमिका में रश्मिका मंदाना ने प्रशंसकों को अपने अभिनय से काफी प्रभावित किया था। दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई जाएगी। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में श्रीवल्ली के किरदार को कम सीन दिए गए हैं। इतना ही नहीं पुष्पा पार्ट 2 में श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। फिल्म में खलनायक (फहद फासिल) को श्रीवल्ली को मारते हुए दिखाया जाएगा। जिसके बाद पुष्पा, अपनी पत्नी की मौत का बदला लेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed